बढ़ती महंगाई के विरोध में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर के नेतृत्व में शास्त्री घाट पर धरना प्रदर्शन हुआ। कार्यकर्ताओं ने सिलिंडर के साथ महंगाई के विरोध में शास्त्री घाट पर जमकर प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा ने कहा था कि हमारी सरकार बनेगी तो हम महंगाई को कम करेंगे।
गैस सिलेंडर जो चार सौ रुपये में मिलता था, आज वो नौ सौ रुपये का हो गया। पेट्रोल 60 से 100 रुपये का हो गया। डीजल 55 से 90 रुपये का हो गया। सरसों तेल 90 से 200 रुपये हो गया। अरहर की दाल 60 रुपये से 150 रुपये हो गई। आज हम लोग भाजपा को उसका वादा याद कराने के लिए आए हैं। इस दौरान प्रशासन को पांच सूत्रीय मांगपत्र भी सौंपा गया।