फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे के नामांकन में आए ओमप्रकाश राजभर का विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। अपने बेटे का नामांकन कराने आए सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर के खिलाफ कचहरी में अधिवक्ताओं ने हूटिंग की। सुभासपा अध्यक्ष ने इसे बीजेपी का प्रोपेगंडा करार देते हुए कहा कि वे इसकी शिकायत चुनाव आयोग से करेंगे।
विज्ञापन

सुभासपा अध्यक्ष सोमवार को शिवपुर विधानसभा क्षेत्र से अपने पुत्र अरविंद राजभर का नामांकन कराने पहुंचे तो अधिवक्ता ओमप्रकाश राजभर के खिलाफ नारा लगाने लगे। विरोध में सुभासपा समर्थकों ने भी नारेबाजी की। सूचना पर आनन फानन में पहुंचे अधिकारियों ने अधिवक्ताओं को समझाकर मामला शांत कराया। वहीं, ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि मामले को चुनाव आयोग के संज्ञान में लाएंगे। नामांकन स्थल पर सुरक्षा देना चुनाव आयोग का काम है। उन्होंने पुलिस व्यवस्था पर भी नाखुशी जाहिर की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें