जिला जेल में 2600 बंदी निरुद्ध हैं। इसमें बनारस, चंदौली सहित पूर्वांचल के विभिन्न जिलों के बंदी बंद हैं। जिला जेल में बंदियों की सुविधा के लिए दो लैंड लाइन या मोबाइल नंबर से सप्ताह में पांच दिन बात करने का समय निर्धारित किया है। जेलर, डिप्टी जेलर, सिपाहियों को भी हिदायत दी गई कि मास्क लगाएं।
वाराणसी में शनिवार को 21 कोरोना संक्रमित मिले। इसमें दिल्ली, मुंबई से आए दो व्यापारी, आगरा से आया छात्र शामिल है। इसके अलावा संक्रमितों में शिक्षक, छात्र, लैब असिस्टेंट भी शामिल हैं। सीएमओ के अनुसार शनिवार को संक्रमित सभी मरीज होम आईसोलेशन में हैं और उनका सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजा गया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से संक्रमित मरीजों की जो सूची जारी की गई है, उसमें दस के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है, इसमें तीन महिला भी शामिल हैं।
पढ़ेंः बनारस में बढ़ा कोरोना का ग्राफ: चार दिन में 46 लोग मिले संक्रमित, जीनोम सीक्वेंसिंग रिपोर्ट का इंतजार