फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ में बेरोजगारी और कानून व्यवस्था को लेकर सरकार पर बरसे ओम प्रकाश राजभर

Tue, 13 Oct 2020 01:26 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
विज्ञापन
अतरौलिया में कार्यकर्ता बैठक को संबोधित करते सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव को लेकर चल रही तैयारियों के बीच सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्वमंत्री ओमप्रकाश राजभर ने आजमगढ़ के अतरौलिया विधानसभा की कार्यकर्ता बैठक में हिस्सा लिया। उन्होंने पंचायत चुनाव की तैयारियों का जायजा लिया। कार्यकर्ताओं व बूथ लेबल के पदाधिकारियों को संगठित होने व मजबूती के लिए निर्देशित किया। कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा। 

विज्ञापन


सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि जिस प्रदेश में पत्रकार मारा जाए, सुरक्षाकर्मी मारे जाएं, सरकार में एसपी गुंडा टैक्स मांग रहा हो वहां न्याय की उम्मीद नहीं की जा सकती है। हाथरस की घटना को लेकर कहा कि कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त है। मुख्यमंत्री काठ की पुतली हैं, उन्हें ब्यूरोक्रेट नचा रहे हैं। यहां अपहरण कुटीर उद्योग बन चुका है। भारतीय जनता पार्टी झूठ की पार्टी है। देश के प्रधानमंत्री झूठे, प्रदेश के मुख्यमंत्री झूठे।


प्रदेश में बीजेपी सरकार ने सवा करोड़ लोगों को रोजगार देने की घोषणा की। इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री से कराया गया और अभी तक एक चपरासी की भी भर्ती नहीं हुई। जब बीजेपी सत्ता में नहीं थी तो मनरेगा का विरोध करती थी, आज उसी मनरेगा को जोड़कर सवा करोड़ रोजगार देने की बात कर रही हैं। महंगाई कम करने की बात की, लेकिन आलू ,प्याज व गैस के दाम बढ़ते ही जा रहे हैं। सरकार अब सरकारी स्कूल, अस्पताल, राष्ट्रीय राजमार्ग को बेचने की तैयारी में है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें