भाजपा अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडेय व ओम प्रकाश राजभर।
- फोटो : amar ujala
सुभासपा के अजगरा विधायक कैलाश सोनकर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय की टिप्पणी से नाराज सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने करारा हमला बोला है।
उन्होंने कहा कि महेंद्र नाथ पांडेय डॉक्टर हैं, विद्वान हैं। उन्होंने जो कहा, वह उनकी पार्टी के लिए शोभनीय है प्रशंसनीय है क्योंकि दूसरों को अपशब्द कहना बीजेपी की संस्कृति है।
गुरुवार को वाराणसी के सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में भाजपा पर जमकर हमला बोला। कहा कि दूसरों को उपदेश देने वाले भाजपा नेताओं को पहले अपने गिरेबान में झांकना चाहिए। क्रास वोटिंग पर नोटिस के सवाल पर कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिखाएं कि कहां नोटिस दी है।
राजभर ने कहा कि अजगरा विधायक के खिलाफ जमीन के विवाद को अलग रंग दिया जा रहा है। यह भाजपा के लोगों की ही साजिश है लेकिन गठबंधन के सवाल पर कि हमारी मुलाकात सोनिया गांधी, राहुल गांधी, अखिलेश यादव और मायावती से अक्सर होती है। बावजूद इसके हमारा गठबंधन भाजपा के साथ है और रहेगा।