गुलाम नबी आजाद के बयान जम्मू-कश्मीर में आतंकी से ज्यादा आम जनता मारा जा रही है और इसका लश्कर ए तैयबा ने प्रेस रिलीज जारी की है के सवाल पर केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि इस प्रकार का बयान संवेदनहीन है।
उन्होंने कहा कि एक जिम्मेदार राजनेता के रूप में ऐसी प्रतिक्रिया से बचना चाहिए। शुक्रवार को सर्किट हाउस में अपना दल (एस) की मंडलीय समीक्षा बैठक के बाद स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि जम्मू कश्मीर की जनता विकट परिस्थितियों से जूझ रही है।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हमेशा राजनीतिक मतभेदों के ऊपर होकर बात करनी चाहिए, जिससे परिस्थियां बेहतर हों और लोगों को संतोष मिले। जम्मू-कश्मीर का माहौल सामान्य हो सके।
दाती महाराज पर रेप जैसे संगीन आरोप के बावजूद गिरफ्तारी न हो पाने पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इस पर कानून अपना काम कर रहा है और देश की कानून और न्याय व्यवस्था है, दोषी को सजा मिलेगी।
पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने भाजपा को आतंकी पार्टी बोलने पर अनुप्रिया बचती नजर आई और कहा कि भाजपा की ओर से अधिकृत प्रवक्ता ही बयान देंगे तो बेहतर होगा।
राष्ट्रीय स्तर और प्रादेशिक स्तर भाजपा के साथ गठबंधन में पड़ रही दरारों के सवाल के जवाब में कहा कि एनडीए का कुनबा मजबूत है। 2019 में पीएम मोदी के नेतृत्व में चुनाव लड़ेंगे। दो जुलाई को अपना दल के संस्थापक सोनेलाल की जयंती लखनऊ में इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में मनेगी।