फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐसी हरकतें करता रहूंगा कि भाजपा गठबंधन से निकाल दे: ओम प्रकाश राजभर

Mon, 25 Jun 2018 12:44 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी  के कैबिनेट मंत्री और सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि मैं ऐसी हरकतें करता रहूंगा कि भाजपा उन्हें राज्य में सत्तारूढ़ गठबंधन से निकाल दे। रविवार को पत्रकारों से बातचीत में राजभर ने अपने अंदाज में यह भी कह दिया- गरमी बहुत बढ़ गई है।
विज्ञापन


26 जून के बाद तूफान आएगा। इसको लेकर राजनीतिक हल्कों में अलग-अलग अर्थ निकाले जा रहे हैं। वाराणसी के फत्तेपुर गांव में अपने बेटे अरविंद राजभर के विवाह के मौके पर आशीर्वाद गोष्ठी के दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा में गरीबों और पिछड़ों के वोट के लिए पार्टियों का इस्तेमाल किया जाता है। काम होने पर पार्टी को किनारे कर दिया जाता है।

 लोकसभा चुनाव में सीटों के सवाल पर बोले- मैं भीख नहीं मांग रहा हूं। मेरे अधिकार अगर मुझे नहीं मिले तो मैं जो जरूरी समझूंगा, करूंगा। लोकसभा चुनाव में भी पार्टी विधानसभा चुनाव जैसा प्रदर्शन करेगी। मेरी पार्टी जहां मजबूत होगी, वहां चुनाव लड़ूंगा या लड़वाऊंगा।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

काशी क्षेत्र के भाजपा अध्यक्ष को बताया जिन्न

कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर - फोटो : amar ujala
बेटे और पत्नी के लिए लोकसभा सीट मांगने के सवाल पर कहा कि मेरी पार्टी में कौन कहां से लड़ेगा यह मैं तय करूंगा। भाजपा के काशी क्षेत्र अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव की ओर से उन्हें बीमारी बताने के सवाल पर कहा कि चुनाव जीतने के बाद बड़ी-बड़ी पार्टियों में ऐसे जिन्न निकल आते हैं।

आशीर्वाद गोष्ठी में अपना दल (सोनेलाल) की संयोजक और केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल, प्रदेश के नगर विकास राज्यमंत्री गिरीश यादव के अलावा कई मंत्री शामिल हुए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें