फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः थम नहीं रही जुबानी जंग, सरकार के मंत्री ने अब भाजपा विधायक को बोला ‘साइकिल चोर’

Mon, 18 Jun 2018 10:31 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर - फोटो : file photo
विज्ञापन
सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर और बलिया के बैरिया से भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह के बीच जुबानी तलवार तनी हुई।
विज्ञापन


दोनों नेता लगातार एक-दूसरे के लिए अपनी बातों से विरोध कर रहे है। अब ओम प्रकाश राजभर ने सुरेंद्र सिंह की तुलना ‘साइकिल चोर’ से की है। पूरे मामले को जानने के लिए दो दिन पीछे जाना होगा।

बनारस में शुक्रवार को ओमप्रकाश राजभर ने शिवपाल यादव से मुलाकत की थी, उस दौरान उन्होंने भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह पर तंज कस्ते हुए कहा था कि हाथी चलते हैं तो कुत्ते भौंकते हैं।
विज्ञापन


इसके बाद इसी बयान पर पलटवार करते हुए विधायक सुरेंद्र सिंह ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि ओमप्रकाश राजभर का स्वभाव बोल रहा है। हकीकत में लोभ के लिए कहीं भी जाने का स्वभाव कुत्ते का होता है, ऐसे में राजनैतिक और आर्थिक लाभ के लिए कहीं भी जाना कुत्ते की पहचान है। उन्होंने कहा कि शिवपाल और मायावती जहां भी रोटी दिखाएंगे वो वहां दौड़ेंगे।

अब बनारस में ही रविवार को सुरेन्द्र सिंह पर एक बार फिर पलटवार करते हुए ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि जब व्यक्ति का मानसिक संतुलन बिगड़ जाता है तो वह पागल हो जाता है। ऐसे में वह कुछ भी बोल सकता है।

उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति गृहमंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर टिप्पणी कर चुका हो। अधिकारियों और कर्मचारियों की तुलना वेश्या से करने वाला व्यक्ति उस साइकिल चोर की तरह है जो दूसरों को भी साइकिल चोर समझता है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें