फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चा चोर समझ भीड़ ने वृद्ध महिला को पीटा, चंदौली की घटना

Sat, 07 Sep 2019 12:20 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, पीडीडीयू नगर (चंदौली)
विज्ञापन
demo pic - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के महमूदपुर स्थित बस्ती में शुक्रवार की दोपहर बच्चा चोर समझ कर भीड़ ने एक बुजुर्ग महिला की पिटाई कर दी। इस दौरान महिला के चेहरे और शरीर के कई स्थानों पर चोटें आईं। 

विज्ञापन


इसके बाद लोग महिला को कोतवाली ले गए, जहां पुलिसकर्मियों ने महिला को बैठाया। भीड़ कोतवाली के अंदर घुसने लगी तो पुलिसकर्मियों ने लोगों को बाहर किया। पुलिस महिला से पूछताछ कर रही है।  

बस्ती के लोगों का कहना है कि शुक्रवार की दोपहर संदिग्ध अवस्था में घूम रही एक महिला बैग से बिस्कुट निकालकर एक बच्चे को बुलाने लगी। यह देख वहां मौजूद दूसरे बच्चे ने शोर मचाना शुरू किया। इस पर बस्ती के लोग पहुंचे। 
विज्ञापन


महिला जब तक कुछ समझ पाती तब तक लोगों ने उसे पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद भीड़ महिला को कोतवाली ले आई, जहां पुलिसकर्मियों ने महिला को भीड़ से अलग कर उसे कार्यालय में बैठाया। बाद में पुलिस ने भीड़ को कोतवाली से बाहर किया। 

इस संबंध में सीओ सदर त्रिपुरारी पांडेय ने बताया कि किसी को भी किसी महिला या पुरुष की पिटाई करने का अधिकार नहीं है। पीड़ित महिला की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

महिला ने अंग्रेजी में परिचय दिया
बच्चा चोर के संदेह में भीड़ ने जिस महिला की पिटाई की थी वह मूल रूप से इलाहाबाद के मुट्ठीगंज क्षेत्र की है। महिला ने बताया कि वह देवर से मिलने महमूदपुर आई थी। कोतवाली में पूछताछ के दौरान जब महिला ने अंग्रेजी में परिचय दिया तो लोग हैरान रह गए। महिला के अनुसार उसने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से एमए तक शिक्षा ग्रहण की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें