सूचना पाकर चौबेपुर थानाध्यक्ष फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और बुजुर्ग का शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। इस संबंध में चौबेपुर थानाध्यक्ष विद्या भूषण शुक्ला ने बताया कि बुजुर्ग के बेटे मनोज की तहरीर के आधार पर राजेंद्र, पप्पू, राजकुमार, पिंटू, जीऊत और छोटू सहित आठ लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस चौकी में पंचायत के बाद कर रहे थे मनमानी
रविवार की दोपहर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हुई तो सूचना पाकर डायल 112 की पुलिस मौके पर पहुंची थी। दोनों पक्षों को चिरईगांव पुलिस चौकी बुलाया गया। दोनों पक्ष पुलिस के सामने पुनः जमीन की पैमाइश कराकर बारजा निर्माण कराने पर सहमत हुए। आरोप है कि रामजी के परिवार के लोग घर आए तो पुन: छत का बारजा बनवाना शुरू कर दिए। इसका विरोध गोपाल और उनके परिजनों ने किया तो बात बढ़ गई। इसके साथ ही रामजी के परिवार के लोगों ने गोपाल और उनके परिजनों पर पथराव शुरू कर दिया।