फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदौली में प्राचीन राम जानकी मंदिर से अष्टधातु की छह मूर्तियां चोरी, ग्रामीणों में आक्रोश

Mon, 22 Oct 2018 08:26 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,चंदौली
विज्ञापन
पुजारी के कमरे को बंद कर दिया घटना को अंजाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के चंदौली जिले में रामजानकी मंदिर से अष्टधातु की छह मूर्तियां चोरी होने की सनसनखेज घटना सोमवार को सामने आई है। चोरों ने रविवार की रात मंदिर के पुजारी को एक कमरे को बाहर से बंद कर वारदात को अंजाम दिया। सोमवार की सुबह जब मंदिर में पूजा अर्चना के लिए लोग पहुंचे तो घटना की जानकारी हुई।
विज्ञापन


पुजारी साध्वी वन देवी ने पुलिस को घटना की सूचना दी। भुपौली गंगा तट पर करीब सौ साल प्राचीन राम जानकी मंदिर है। मंदिर में अष्टधातु की राम, लक्ष्मण, सीता, हनुमान, भगवान राम के बाल रूप की मूर्तियां सहित सात मूर्तियां स्थापित है। मंदिर की देखभाल साध्वी वन देवी करती हैं। रविवार की रात वन देवी अपने कमरे में सो रही थी।

आधी रात के बाद चोरों ने वन देवी के दरवाजे की कूंडी बाहर से बंद कर ली और मंदिर परिसर में लगा बल्ब निकाल दिया। इसके बाद आसानी से मंदिर के गेट का ताला तोड़कर उसमें रखे अष्टधातु की राम, लक्ष्मण, सीता, हनुमान व दो रामलला सहित 6 मूर्तियां चुरा कर भाग गए। भोर में चार बजे पुजारी साध्वी वनदेवी की नींद खुली और उन्होंने दरवाजा खोलना चाहा तो बंद मिला। दरवाजा पीटने पर गंगा स्नान करने आए लोगों ने दरवाजा खोल कर उन्हे बाहर निकाला।
विज्ञापन

सूचना क्षेत्र में फैली तो लोगों की भीड़ जुट गई

इसके बाद मंदिर का ताला खोलने पहुंची तो मंदिर का ताला टूटा मिला। अंदर जाकर देखा तो छह मूर्तियां गायब मिली। साध्वी वन देवी ने तत्काल इसकी सूचना अलीनगर पुलिस को दी। वहीं चोरी की घटना की सूचना क्षेत्र में फैली तो लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर सीओ सदर प्रदीप सिंह, एसओ अलीनगर अतुलनरायन सिंह, फोरेंसिक जांच टीम के साथ पहुंच गए।

पुजारी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई है। घटना के संबंध में एसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि छह मूर्तियां चोरी हुई है। इसमें तीन मूर्तियां बड़ी और तीन छोटी मूर्तियां थी। एक मूर्ति सुरक्षित है। पुजारी के अनुसार बची मूर्तियों की तरह अन्य मूर्तियां थी। बची मुर्ति पीतल की है, ऐसे में अन्य मुर्तियां भी पीतल की मानकर जांच पड़ताल की जा रही है।  
विज्ञापन

चार वर्ष पहले भी मूर्ति चोरी का हुआ था प्रयास

राम जानकी मंदिर से चार वर्ष पहले भी मूर्तियों की चोरी का प्रयास किया गया था। साध्वी वन देवी के सिर पर असलहा सटाकर चार की संख्या में बदमाश मूर्तियां लेकर भाग निकले थे लेकिन शोर सुनकर सुनकर पंप कैनाल के पास काम कर रहे मजदूरों ने बदमाशों को दौड़ा लिया।

इस पर बदमाश मूर्तियों का बैग छोड़ कर भाग निकले थे। ग्राम प्रधान राकेश यादव बबलू, सरवन यादव, रवि यादव ,पप्पू सिंह आदि का कहना है कि इस घटना के बाद भी मूर्तियों की सुरक्षा के उपाय नहीं किए गए। इसका फायदा उठाकर चोरों ने इस घटना को अंजाम दिया है।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें