प्रवासी भारतीय सम्मेलन के लिए तैयार होने वाले स्विस काटेज और पार्किंग आदि के लिए जमीन एक सप्ताह में तैयार कर ली जाए। सभी विभाग सम्मेलन से पहले कराए जाने वाले कामों का मांग पत्र जल्द ही उपलब्ध कराएं। यह निर्देश विशेष सचिव एनआरआई की उपस्थिति में डीएम सुरेंद्र सिंह ने बैठक में दिया।
इसके अलावा प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों की सूची मांगी गई। शौचालयों के निर्माण एवं गुणवत्ता संतोषजनक न होने पर नाराजगी की। घाटों पर कई स्थानों पर खुले में शौच पर डीएम ने नाराजगी जताई और कार्रवाई का निर्देश दिया।
उन्होंने सार्वजनिक तालाब एवं कुंडो में कूड़ा डालने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई किए जाने का भी निर्देश दिया। प्लास्टिक थैली पर लगे प्रतिबंध को कड़ाई से अनुपालन को कहा। उन्होंने कहा भीड़-भाड़ वाले जगहों पर दीपावली पर्व के दौरान पटाखों की दुकान नहीं लगनी चाहिए।