फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम दफ्तर का घेराव, तीन शिक्षामित्र बेहोश

Tue, 15 Sep 2015 01:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षक पद पर समायोजन रद्द होने से नाराज शिक्षामित्रों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से गुहार लगाई है। सोमवार को कार्य बहिष्कार कर प्रधानमंत्री के जनसंपर्क कार्यालय का दो घंटे तक घेराव किया। चिलचिलाती धूप में प्रदर्शन कर रहीं तीन महिलाएं अचेत होकर गिर पड़ीं। उनकी मांग थी कि प्रधानमंत्री इस मामले में हस्तक्षेप कर उनकी रोजी-रोटी सुनिश्चित करें। इस दौरान उनकी पुलिस से नोकझोंक भी हुई। 
विज्ञापन


स्कूलों में तालाबंदी करशिक्षामित्र रवींद्रपरी स्थित कीनाराम समाधि स्थल के पास एकत्र हुए। वहां से उनका जुलूस प्रधानमंत्री के संसदीय कार्यालय पर पहुंचा। नारेबाजी करते हुए कार्यालय में घुसने के दौरान उनकी पुलिस से नोकझोंक हुई। इस दौरान कड़ी धूप की वजह से तीन महिला शिक्षामित्र अचेत होकर वहीं गिर पड़ीं। शिक्षामित्रों का कहना था कि हाईकोर्ट के फैसले के बाद हम सड़क पर आ गए हैं। हमारा भविष्य अंधकारमय हो गया। शिक्षामित्रों ने करीब करीब दो घंटे तक कार्यालय को घेरे रखा। बाद में उन्होंने कार्यालय प्रभारी शिवशंकर पाठक को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें