फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी डीरेका से करेंगे ट्रामा सेंटर का उद्घाटन

Tue, 15 Sep 2015 01:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18 सितंबर को डीरेका मैदान से ही रिमोट के जरिए बीएचयू ट्रामा सेंटर का उद्घाटन करेंगे। सोमवार की शाम जिला प्रशासन की ओर से प्रधानमंत्री का संशोधित कार्यक्रम जारी किया गया।
विज्ञापन

 नए कार्यक्रम के तहत अब पीएम आठ घंटे 50 मिनट काशी में रहेंगे। वे दिन में 10:50 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट पहुुंचेंगे जबकि शाम 7:40 बजे दिल्ली के लिए वापसी की उड़ान भरेंगे। पहले से तय कार्यक्रम में कई बदलाव किए गए हैं। पहले बीएचयू हेलीपैड पर उतरना था अब प्रधानमंत्री 39 जीटीसी के मल्टीपरपज ग्राउंड पर उतरेंगे।
मल्टीपरपज ग्राउंड में प्रधानमंत्री रिक्शा संघ की ओर से आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद डीरेका में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके पहले पीएम आर्मी ग्राउंड पर आयोजित समारोह में पैडल रिक्शा, ई-रिक्शा, सोलर लाइट, प्रधानमंत्री जन धन योजना के पैकेज का वितरण करेंगे।
विज्ञापन

इसके बाद डीरेका गेस्ट हाउस के लिए रवाना होंगे। यहीं पीएम शहर के गणमान्य नागरिकों और स्वच्छ भारत अभियान से जुड़े लोगों और पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे।
इसके बाद डीरेका मैदान से बिजली सुधार की योजना आईपीडीएस की लांचिंग करेंगे। इसके अलावा रिंग रोड के प्रथम चरण, चौक और कज्जाकपुरा विद्युत सब स्टेशन का शिलान्यास करेंगे। इसी समारोह में पीएम रिमोट से बीएचयू ट्रामा सेंटर का उद्घाटन करेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें