फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम, सीएम और विधायक पर अभद्र टिप्पणी, पुलिस ने एक को हिरासत में लिया

Sat, 17 Mar 2018 02:20 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी
विज्ञापन
फेसबुक पर सीएम योगी, पीएम मोदी व विधायक के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने के मामले में पुलिस आरोपी को हिरासत कर पूछताछ कर रही है। हालांकि इस मामले में विधायक की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन


बता दें कि यूपी के बलिया जिले के जजौली गांव में 08 मार्च की रात रेशमी देवी को जिंदा जलाने के मामले में आरोपित लोगों को राजनीतिक रंग देखकर गलत फंसाने के मामले में बेल्थरारोड विधायक धनंजय कनौजिया ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।

ताकि मृतक रेशमी देवी हत्याकांड का सही खुलासा हो सके। यही पत्र सोशल मीडिया व फेसबुक पर वायरल हो रहा था। थाना क्षेत्र के रूपवघार भगवानपुर निवासी राम भरत के फेसबुक से गुरुवार को योगी मोदी सहित विधायक धनंजय कनौजिया के खिलाफ अभद्र टिप्पणी कर दी गई।
विज्ञापन


इस मामले की जानकारी कार्यकर्ताओं ने पुलिस अधीक्षक को सूचना दी। जिस पर पुलिस रामभरत के न मिलने पर उनके भाई राम नक्षत्र को पूछताछ के लिए थाने ले आई।

अभद्र टिप्पणी करने में आरोपी राम भरत शुक्रवार को थाने पहुंचा। इस मामले में राम भरत ने बताया कि उसके मोबाइल से किसी दूसरे व्यक्ति ने अभद्र टिप्पणी की है।

जानकारी होने के बाद फेसबुक से ही विधायक से माफी भी मांगा हूं। इस संबंध में एसपी अनिल कुमार ने बताया कि विधायक की तरफ से अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें