आईएमएस बीएचयू में रविवार की सुबह दिल का दौरा पड़ने से नर्सिंग ऑफिसर की मौत हो गई। नर्सिंग स्टाफ की तरफ से इलाज में लापरवाही से जान जाने का आरोप लगाया गया है।
आईएमएस बीएचयू में तैनात नर्सिंग ऑफिसर की सीसीयू के बाथरूम में हृदय रुकने से मौत हो गई। घटना को लेकर नर्सिंग स्टाफ आपातकालीन चिकित्सालय के पास रविवार सुबह हंगामा करने लगे। धरना, प्रदर्शन कर करते हुए समय पर इलाज न मिलने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
मृतक का नाम खेम सिंह और उम्र 32 वर्ष निवासी भरतपुर बताया जा रहा है। विरोध- प्रदर्शन कर रहे नर्सिंग स्टाफ की तरफ से पांच करोड़ रुपये मुआवजा, पत्नी को नौकरी, की मांग रखी है।