फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: सड़क पर बेतरतीब खड़े 25 वाहन सीज, 2395 वाहनों का चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल के निर्देश पर शनिवार को शहर में सड़क पर बेतरतीब से खड़े होने वाले वाहनों और अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस दौरान 25 वाहनों को क्रेन की मदद से उठा कर सीज कर दिया गया। 65 वाहनों में व्हील क्लैंप लगाकर जुर्माना वसूला गया। इसके अलावा 2395 वाहनों का चालान किया गया। इसके अलावा अतिक्रमण किए हुए 369 ठेला / अस्थायी दुकानें हटाई गई। साथ ही, 24 अतिक्रमणकारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई।
विज्ञापन


पुलिस आयुक्त शनिवार की शाम गोदौलिया क्षेत्र पहुंचे। फोर्स के साथ गोदौलिया चौराहा से चौक थाना मार्ग पर पैदल गश्त करते हुए दालमंडी पहुंचे। उन्होंने एसीपी दशाश्वमेध और चौक थानाध्यक्ष को कहा कि दालमंडी को अतिक्रमण मुक्त कराएं। पुलिस आयुक्त ने कहा कि जिस स्थान से अतिक्रमण हटाया जाए, वहां दोबारा अवैध कब्जा हो तो संबंधित के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने में देरी न की जाए। सड़क पर बेतरतीब तरीके से खड़े होने वाले वाहनों के खिलाफ पुलिस अभियान चलाकर रोजाना कार्रवाई करे। सड़क आवागमन के लायक हमेशा रहे और जाम न लगने पाए, यह पुलिस की शीर्ष प्राथमिकता में शामिल रहे। इस दौरान अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) डॉ. एस चनप्पा, डीसीपी काशी जोन गौरव बंशवाल, एसीपी दशाश्वमेध प्रज्ञा पाठक और इलाकाई थानेदार मौजूद रहे।
उधर, पुलिस आयुक्त के निर्देश पर लंका थानाध्यक्ष शिवाकांत मिश्र ने लंका क्षेत्र में सड़क पर बेतरतीब तरीके से खड़े 55 वाहनों का चालान कर एक वाहन को सीज किया। भेलूपुर क्षेत्र में जाम का कारण बन रहे वाहनों को थानाध्यक्ष विजय कुमार शुक्ला ने फोर्स के साथ हटवाया। नदेसर क्षेत्र में एसीपी कैंट विदुष सक्सेना के नेतृत्व में थानाध्यक्ष कैंट राजकुमार ने फोर्स के साथ जाम का कारण बन रहे वाहनों को हटवा कर उनका चालान किया। वहीं, सारनाथ क्षेत्र में एडीसीपी वरुणा जोन सरवणन टी और फोर्स के साथ डीसीपी वरुणा जोन चंद्रकांत मीना ने पैदल गश्त कर सड़क पर अतिक्रमण न करने की हिदायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें