वाराणसी। जिले में कोरोना का संक्रमण तेजी बढ़ा है। इस महीने चार दिन में ही नए मरीजों की संख्या 1050 पहुंच गई। सबसे ज्यादा रविवार को 394 संक्रमित मिले। मरीजों में 10 साल से कम उम्र के बच्चों के अलावा महिलाओं और पुरुषों में भी कोरोना की पुष्टि हुई है। इसके अलावा ऐसे डॉक्टर भी संक्रमित हुए हैं, जिन्होंने टीका भी लगवाया है। जैसे-जैसे मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है वैसे-वैसे अस्पताल में भर्ती मरीजों के साथ ही होम आइसोलेशन में रहने वालों की निगरानी बढ़ा दी गई है। अगर ब्लॉकवार, क्षेत्र वार आंकड़ों की बात करें तो 4 दिन में सबसे ज्यादा काशी विद्यापीठ ब्लॉक में 348 मरीज मिले हैं।
बीएचयू में भर्ती होने वालों की संख्या बढ़ी
अब कोविड अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। बीएचयू में भी मरीजों की संख्या 100 के करीब पहुंच गई है। दीनदयाल अस्पताल में भी पहले की अपेक्षा ज्यादा मरीज भर्ती हो रहे हैं।
इन इलाकों में मिले अधिक मरीज
काशी विद्यापीठ ब्लॉक---348
दूसरे जिले के---135
माधोपुर---99
बजरडीहा---81
भेलूपुर--38
दुर्गाकुंड--36
चार दिन में मिले मरीज
01 अप्रैल--196
02 अप्रैल-223
03 अप्रैल--237
04 अप्रैल-394