पहले से कई मामलों में वांछित हैं तीनों आरोपी
अक्तूबर 2019 में जाली नोटों के साथ पकड़े गए तीनों आरोपियों पर जिले के नगरा, चितबड़ागांव, गड़वार में गोवध अधिनियम. कौशाम्बी में एनडीपीएस एक्ट और गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम के तहत पहले भी कार्रवाई की जा चुकी है। सीओ सदर चंद्रशेखर ने बताया कि रकीब उर्फ आरजू के खिलाफ नगरा और चितबड़ागांव में गोवध एवं गैंगेस्टर, गड़वार में गोवध, नरही थाने में धारा 489 एबीसी भादंवि, आर्म्स एक्ट, 419, 420, गैंगेस्टर एक्ट के तहत पहले से मुकदमा दर्ज है।