फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मऊ में सीएए को लेकर हुए उपद्रव में एआईएमआईएम के जिलाध्यक्ष समेत चार पर एनएसए की कार्रवाई

Sat, 05 Sep 2020 12:07 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मऊ जिला और पुलिस प्रशासन ने सीएए को लेकर उपद्रव करने के मामले में चार लोगों का एनएसए में चालान कर लिया। इनमें एआईएमआईएम का जिलाध्यक्ष भी शामिल है। नागरिक संशोधन कानून के विरोध में 16 दिसंबर 2019 की शाम कुछ लोगों ने शहर कोतवाली के सदर चौक से जुलूस निकाला था। युवाओं ने मिर्जाहादीपुरा चौक में सड़क जाम कर दिया था।  इसके अलावा पुलिस पर पथराव के साथ दक्षिणटोला थाने में तोड़फोड़ कर आगजनी भी की थी।

विज्ञापन


इसके बाद शहर की हालत सामान्य होने में एक सप्ताह का समय लग गया था। इस मामले में प्रशासन की तरफ से तीन रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इसमें 92 नामजद और 700 अज्ञात आरोपी बनाए गए थे। हालात सामान्य होने पर प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी थी। 17 दिसंबर को तत्कालीन एसपी अनुराग आर्य ने नौ आरोपियों पर एनएसए लगाने को कहा था। शुक्रवार को जिला और पुलिस प्रशासन ने उपद्रवियों पर एनएसए की कार्रवाई की। 


पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सोनकर ने बताया कि सीएए और एनआरसी का विरोध करते हुए तोड़फोड़, आगजनी करने के आरोप में जेल में निरुद्ध चार आरोपियों पर शुक्रवार को एनएसए की कार्रवाई की गई। आरोपियों में एआईएमआईएम का जिलाध्यक्ष आसिफ चंदन उर्फ मो. आसिफ निवासी दक्षिण टोला थाना क्षेत्र के मिर्जाहादीपुरा मुहल्ला, जबकि दूसरा आरोपी अनस शहर कोतवाली के मलिक ताहिरपुरा मुहल्ले का, तीसरा आरोपी आमिर होंडा शहर कोतवाली के खीरीबाग भिखारीपुर मुहल्ले का, चौथा आरोपी फैजान दक्षिण टोला थाने के लक्षीपुरा मुहल्ले का निवासी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें