फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: 'अब हमलोग गुमराह नहीं होने वाले', कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने कांग्रेस पर बोला हमला

Sat, 21 Oct 2023 04:02 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

निषाद पार्टी के प्रमुख व उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री डॉ संजय कुमार निषाद  शनिवार को वाराणसी पहुंचे। सर्किट हाउस में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने योगी सरकार की तारीफ करते हुए कांग्रेस पर हमला बोला। 
विज्ञापन
सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता के दौरान कैबिनेट मंत्री संजय निषाद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निषाद पार्टी के प्रमुख व उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री डॉ संजय कुमार निषाद  शनिवार को वाराणसी पहुंचे। सर्किट हाउस में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने योगी सरकार की तारीफ करते हुए कांग्रेस पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार पहली बार निषादों के आरक्षण के मुद्दे पर पहल कर रही है।

विज्ञापन


आरटीआई का हवाला देते हुए संजय निषाध ने कहा कि कांग्रेस ने हमारे समाज को हमेशा धोखा दिया। कांग्रेस ने निषाद आरक्षण से संबंधित फाइल को 70 साल तक दबा रखा था। समाज को आरक्षण वैधानिक सुरक्षा व सम्मान  देता है। प्रामाणिक दस्तावेज के माध्यम से अब हमलोग गुमराह नहीं होने वाले हैं। भाजपा सरकार ने मत्स्य व निषाद समाज के लिए बहुत काम किया है।

सपा-कांग्रेस के तकरार को लेकर बोले संजय निषाद

उन्होंने कहा कि पर्दाफाश यात्रा निकाली गई जिससे आरक्षण के मुद्दे पर सरकार ने पहल किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फिर से सरकार में लाना है जरूरी है ताकि आरक्षण सुरक्षित हो सके। पहली बार भाजपा सरकार ने अनुसूचित जाति को भी हकदार बनाया है। विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ नेताओं ने हमारे समाज को गुमराह किया।

निषाद समाज के लोग अनुसूचित जाति में आने के हकदार थे लेकिन उन्हें पूर्ववर्ती सरकारों ने पिछड़े वर्ग में डाल दिया। कैबेनिट मंत्री ने कहा कि केंद्रीय सरकार ने मछुआरों को क्रेडीट कार्ड जारी किया। आज मछुआरों को एक संकल्प लेकर पिछली सरकार के बारे में बताना और वर्तमान सरकार की समाज के लिए उपलब्धि बताना है।
 
विज्ञापन

सपा-कांग्रेस के विवाद पर संजय निषाद ने अखिलेश यादव पर हमला बोला। कहा कि राजनीति अलग चीज है और शब्दों का मर्यादा जरूरी है।  इंडिया गठबंधन पर तंज कसते हुए कहा कि फोटो में सभी साथ दिखते हैं लेकिन दिल नहीं मिलते। इंडिय़ा गठबंधन को बिना दूल्हे की बरात बताया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें