फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gyanvapi: ज्ञानवापी परिसर में अब रोजाना सिर्फ पांच घंटे ही एएसआई सर्वे, आज से बदल गया समय

Thu, 19 Oct 2023 09:49 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी के ज्ञानवापी परिसर में आज से एएसआई सर्वे का समय बदल गया है।  अब रोजाना सुबह सात बजे से दोपहर 12 बजे तक सर्वे किया जाएगा। पांच नंवबर को अदालत ने एएसआई के अनुरोध पर सर्वे रिपोर्ट पेश करने के लिए चार और सप्ताह की मोहलत दी है।
विज्ञापन
ज्ञानवापी में सर्वे के लिए जाती एएसआई की टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) की टीम ने ज्ञानवापी परिसर में सर्वे का समय बदल दिया है। अब रोजाना सुबह सात बजे से दोपहर 12 बजे तक सर्वे किया जाएगा। इसके बाद टीम सर्वे में मिली सामग्रियों, साक्ष्यों और अध्ययन के आधार पर रिपोर्ट तैयार करेगी।

विज्ञापन


जिला जज डॉ. अजय कृष्ण विश्वेश की अदालत के आदेश से ज्ञानवापी में एएसआई की टीम 24 जुलाई से सर्वे कर रही है। हालांकि 24 जुलाई को ही दोपहर 12 बजे से तीन अगस्त तक सर्वे का काम रुका रहा। इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश से चार अगस्त को दोबारा सर्वे शुरू हुआ, जो अब तक जारी है।

सर्वे के साथ ही रिपोर्ट तैयार करने पर ध्यान

इस बीच 15 अगस्त को सार्वजनिक अवकाश और 7-8 सितंबर को अंजुमन इंतेजामिया मसाजिद कमेटी के विरोध के कारण सर्वे का काम नहीं हो सका।
ये भी पढ़ें: यात्रीगण ध्यान दें....वाराणसी-पटना पैसेंजर समेत 4 जोड़ी ट्रेनें 23 तक रद्द, कई ट्रेनों का बदला मार्ग

विज्ञापन
विज्ञापन

पांच अक्तूबर को जिला जज की अदालत ने एएसआई के अनुरोध पर सर्वे का काम पूरा कर रिपोर्ट पेश करने के लिए चार और सप्ताह की मोहलत दी है। ऐसे में समयसीमा खत्म होने की तिथि नजदीक है। अब एएसआई की टीम सर्वे के साथ ही रिपोर्ट तैयार करने पर ध्यान दे रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें