काशी विश्वनाथ के लिए रवाना हुए कांवड़िए।
- फोटो : अमर उजाला।
मंडलायुक्त ने दिया निर्देश
मंडलायुक्त ने निर्देश दिया कि प्रत्येक 50 मीटर पर लाइन व्यवस्था को नियंत्रित रखने के लिए बैरियर/कैंची बैरियर का इस्तेमाल किया जाए। धाम में स्थापित बैरिकेडिंग में क्षमता के अनुसार ही दर्शनार्थियों को छोड़ा जाएगा।
श्रावण सोमवार को आम दिनों के मुकाबले दर्शनार्थियों की भीड़ ज्यादा होती है इसको देखते हुए गोदौलिया से मैदागिन तक संपूर्ण क्षेत्र नो व्हीकल जोन रहेगा। इस क्षेत्र में सिर्फ मंदिर प्रशासन द्वारा ई-रिक्शा का संचालन दिव्यांगजन, वृद्ध, अशक्त एवं विशिष्ट जनों के लिए किया जाएगा।
धाम में दर्शन के लिए सभी प्रवेश द्वारों को खोला गया है जहां से प्रत्येक दर्शनार्थी कतारबद्ध होकर बाबा का दर्शन प्राप्त कर सकते हैं। सोमवार के दिन हर तरह के कार्ड और पास निरस्त रहेंगे। धाम में श्रद्धालुओं के लिए शीतल पेयजल की व्यवस्था रहेगी। चिकित्सकीय प्रबंध एवं ओआरएस तथा ग्लूकोज की व्यवस्था भी की गई है। इस दौरान सीपी मोहित अग्रवाल और न्यास के अधिकारी मौजूद रहे।