फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: अब विदेशों में खुशबू बिखेरेंगे पूर्वांचल के गेंदे के फूल, पहली बार यूएई भेजा गया 400 किलो गेंदा

Thu, 16 Nov 2023 11:39 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी एयरपोर्ट से पहली बार एपीडा ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के लिए 400 किलो गेंदे के फूल का निर्यात किया। इसके साथ ही गुलाब के फूल का सैंपल भी भेजा।
विज्ञापन
फूल मंडी में भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विदेशों के बाजार में अब पूर्वांचल के गेंदे के फूल खुशबू बिखेरेंगे। बुधवार को वाराणसी एयरपोर्ट से पहली बार एपीडा ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के लिए 400 किलो गेंदे के फूल का निर्यात किया। इसके साथ ही गुलाब के फूल का सैंपल भी भेजा। अभी वाराणसी एयरपोर्ट से बनारसी लंगड़ा आम, हरी मिर्च और मौसमी सब्जियों का निर्यात होता है।
विज्ञापन


एपीडा के चेयरमैन अभिषेक देव ने वर्चुअल हरी झंडी दिखाई। उन्होंने कहा कि कृषि उत्पादों के निर्यात में किसान उत्पाद संगठन (एफपीओ) को जोड़ा जा रहा है। इसका सकारात्मक प्रभाव भी देखने को मिल रहा है। वाराणसी एपीडा के उप महाप्रबंधक डॉ. सीबी सिंह ने बताया कि 200 विशेष डिब्बे में 400 किलो गेंदे का फूल संयुक्त अरब अमीरात भेजा गया है। एपीडा की मदद से वाराणसी से 90 से 100 मीट्रिक टन कृषि उत्पादों का निर्यात प्रति माह हो रहा है। फूलों के निर्यात से किसानों की आय बढ़ेगी। वाराणसी के एफपीओ मधुजनसा फीड फार्मर प्रोड्यूसर ऑर्गेनाइजेशन लिमिटेड ने फूलों की खेप का निर्यात किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें