बनारस क्लब की भारी भरकम शुल्क के बाद भी यहां सदस्यता के लिए हर समय शहर के प्रतिष्ठित लोगों की कतार लगी रहती है। पिछले वर्ष 53 नए सदस्य इस क्लब से जुड़े हैं। इसमें नए आवेदनों के साथ ही मौजूदा सदस्यों के परिवार के लोग शामिल हैं। बावजूद इसे 14 आवेदनों पर विचार नहीं किया जा सका है। अब नए सत्र में सदस्यता के लिए आवेदन शुरू हो जाएंगे।
शहर के प्रतिष्ठित दी बनारस क्लब में चुनाव संपन्न होने के बाद नई प्रबंधकीय टीम गठन हो गया। अब क्लब की सदस्यता लेने वालों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है। सबसे अहम बात यह है कि 22 लाख रुपये की सदस्यता फीस वाले इस क्लब में करीब 200 पुलिस और प्रशासनिक सेवा के अधिकारी भी सदस्य हैं। पिछले वर्ष के लंबित 14 आवेदनों के साथ ही नए आवेदनों पर भी विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
बनारस क्लब की भारी भरकम शुल्क के बाद भी यहां सदस्यता के लिए हर समय शहर के प्रतिष्ठित लोगों की कतार लगी रहती है। पिछले वर्ष 53 नए सदस्य इस क्लब से जुड़े हैं। इसमें नए आवेदनों के साथ ही मौजूदा सदस्यों के परिवार के लोग शामिल हैं। बावजूद इसे 14 आवेदनों पर विचार नहीं किया जा सका है। अब नए सत्र में सदस्यता के लिए आवेदन शुरू हो जाएंगे।
बनारस क्लब में 1596 सदस्यों में सबसे ज्यादा व्यवसायी हैं। इनकी संख्या 1000 के आसपास है और इसके बाद प्रशासनिक अधिकारियों की संख्या सर्वाधिक है। क्लब के पूर्व मानद सचिव डाॅ. दीपक मधोक का कहना है कि वर्ष 2022-23 परिवर्तन के लिए एक जादुई समय रहा है। क्लब में बढ़ी सुविधाओं की वजह से यहां सदस्यता लेने वालों की संख्या भी बढ़ेगी। हम चाहते हैं कि अनुशासन और विकास इस गति को बनाए रखें। पिछले वर्ष क्लब में 74 आधारशिलाओं को स्थानांतरित कर दिया गया और बैडमिंटन कोर्ट के पास वॉल ऑफ फेम खड़ा किया गया है।
विज्ञापन
हर वर्ग का है प्रतिनिधित्व
बनारस क्लब में शहर के हर वर्ग का प्रतिनिधित्व है। इसमें 190 चिकित्सक, 30 सीए, 60 इंजीनियर, सेना के 20 अधिकारी सहित अन्य वर्ग के लोग भी यहां सदस्य हैं।