फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू प्रशासन का फैसला: ब्रोचा मैदान पर अब नहीं चला सकेंगे निजी एकेडमी, पांच खेलों का चल रहा है प्रशिक्षण

Wed, 10 Jul 2024 08:15 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

बीएचयू के ब्रोचा मैदान पर अब निजी एकेडमी नहीं चला सकेंगे। इस पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने प्रतिबंध लगाया है। स्केटिंग की दो एकेडमी की लड़ाई के कारण यह फैसला लिया गया है। 
विज्ञापन
ब्रोचा मैदान में स्केटिंग करते खिलाड़ी। - फोटो : स्वयं
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काशी हिंदू विश्वविद्यालय प्रशासन ने ब्रोचा मैदान में निजी एकेडमी चलाने पर मंगलवार को प्रतिबंध लगा दिया गया। विज्ञान संस्थान के ब्रोचा मैदान में पांच एकेडमी की ओर से खेल गतिविधियां संचालित हो रही थीं। स्केटिंग की दो एकेडमी की लड़ाई के कारण विश्वविद्यालय प्रशासन ने यह फैसला लिया है।

विज्ञापन


ब्रोचा मैदान में संचालित रोलर स्केटिंग एकेडमी के खिलाफ जन सूचना का अधिकार के तहत बीएचयू प्रशासन से स्केटिंग संचालित करने वाली एकेडमी की जानकारी मांगी गई है। आरोप लगाया गया है कि ऐसे कोच प्रशिक्षण दे रहे हैं, जिनका रिकॉर्ड ठीक नहीं है।

विज्ञान संस्थान व्यायाम परिषद की सचिव व खेल प्रभारी प्रो निर्मला होरो ने बताया कि बीएचयू सिर्फ यहां खेलने के लिए एकेडमी को इजाजत देता है। लेकिन अब मारपीट और बीएचयू से आरटीआई के जरिये सूचना मांग रहे हैं, जिससे विश्वविद्यालय और संस्थान को कोई लेना-देना नहीं है। ब्रोचा मैदान में बाहरी एकेडमी की ओर से संचालित खेल गतिविधियों पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया है।
विज्ञापन


अब इस मैदान में सिर्फ वीएचयू और विज्ञान संस्थान के खिलाड़ी ही खेलेंगे। ब्रोचा मैदान पर पांच खेल गतिविधियां संचालित होती है। यहां क्रिकेट, वॉलीबाल, फुटबॉल, बैडमिंटन और रोलर स्केटिंग की निजी एकेडमी संचालित हो रही थीं। सुरक्षा कारणों से सभी बाहरी खेल प्रशिक्षकों और खिलाड़ियों के खलने पर प्रतिबंध लगाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें