फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना काल के बीच शादियों में मेहमानों की संख्या घटी, वाराणसी डीएम ने जारी की नई गाइडलाइन

Tue, 18 May 2021 08:22 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी

सार

जिलाधिकारी ने बताया कि पहले के आदेश में शादी में खुले स्थानों पर 100 लोगों की और बंद एरिया में 50 लोगों की अनुमति थी। इसे अब घटाकर खुले या बंद एरिया में एक समय में अधिकतम 25 कर दिया गया है। उसमें भी लोगों को कोरोना प्रोटोकॉल का पूरा पालन करना होगा।
विज्ञापन
कोरोना संकट में शादियों में मेहमानों की संख्या में कमी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में कोरोना के कहर के बीच शादी-विवाह और अन्य समारोहों में मेहमानों की संख्या घटा दी गई है। अब शादी में सिर्फ 25 मेहमान ही शाामिल हो सकेंगे, अभी तक यह संख्या 50 थी। अपर मुख्य सचिव अवनीश कुमार अवस्थी के पत्र के बाद वाराणसी डीएम कौशल राज शर्मा ने नई गाइडलाइन जारी की है।
विज्ञापन


गाइडलान के मुताबिक, सभी आयोजनो में मास्क समेत कोरोना प्रोटोकॉल का पालन अनिवार्य है। जिलाधिकारी ने बताया कि पहले के आदेश में शादी में खुले स्थानों पर 100 लोगों की और बंद एरिया में 50 लोगों की अनुमति थी। इसे अब घटाकर खुले या बंद एरिया में एक समय में अधिकतम 25 कर दिया गया है। उसमें भी लोगों को कोरोना प्रोटोकॉल का पूरा पालन करना होगा।

इसमें सैनिटाइजेशन, मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग शामिल है। बता दें कि वाराणसी जिले में कोरोना के नये मामलों में गिरावट जारी है।  सोमवार को डेढ़ महीने बाद एक दिन में 239 नए मरीज मिले जबकि  पांच मरीजों की मौत भी हुई है। इसके पहले 4 अप्रैल को 237 मरीज मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार तक के आंकड़ों के मुताबिक,  कुल मरीजों की संख्या 79,317 पहुंच गई है। 72,702 डिस्चार्ज हो चुके हैं। जबकि 698 की मौत हुई है। फिलहाल 5917 एक्टिव मरीज हैं। इधर, कोविड अस्पतालों में हर दिन अब खाली होने वाले बेडों की संख्या बढ़ती जा रही है। सरकारी और निजी अस्पतालों में मिलाकर अब 1240 बेड खाली हैं। ऐसे में गंभीर मरीजों को इलाज में राहत होगी और परिजनों को भागदौड़ नहीं करनी पड़ेगी
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें