रेलवे से पार्सल भेजने वाले उपभोक्ताओं को ऑनलाइन प्रणाली से काफी राहत मिलेगी। अभी तक लोगों को पार्सल में बिचौलियों के हस्तक्षेप की शिकायत थी। बिचौलिये ज्यादा कीमत वसूल कर लेते थे। अब कंप्यूटर के बिल के आधार पर उपभोक्ताओं को वही रकम चुकानी होगी, जो बिल में फीड होगा।
उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के सीनियर डीसीएम फ्रेट रेखा शर्मा ने कहा मंडल के पार्सल कार्यालयों में इलेक्ट्रानिक कांटा, बार कोड स्कैनर, कंप्यूटर आदि उपकरण लगाने की कवायद शुरू कर दी गई है। जल्द ही लोगों को ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा मिलेगी। पूरी व्यवस्था को कंप्यूटराइज्ड किया जा रहा है।