फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ी झंझट खत्म: अब किसी भी निबंधन कार्यालय में कराइए संपत्तियों का बैनामा, एक अगस्त से प्री बुकिंग

Sat, 30 Jul 2022 12:05 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

 वाराणसी जिले में प्री बुकिंग के हिसाब से किसी भी क्षेत्र की रजिस्ट्री किसी भी निबंधन कार्यालय में हो सकेगी। इससे जहां भीड़ को नियंत्रित किया जा सकेगा, वहीं रजिस्ट्री कराने में लोगों को काफी सहूलियत होगी। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जमीन, मकान सहित किसी भी संपत्तियों का बैनामा कराने वालों के लिए अच्छी खबर है। अब उन्हें जोन के हिसाब से बैनामा कराने की बाध्यता से मुक्ति मिल गई है और वाराणसी जिले के लोग यहां स्थित किसी भी निबंधन कार्यालय में अपनी सहूलियत के हिसाब से बैनामा करा पाएंगे।

विज्ञापन


शासन की ओर से जारी आदेश के बाद वाराणसी जिले में प्री बुकिंग के हिसाब से किसी भी क्षेत्र की रजिस्ट्री किसी भी निबंधन कार्यालय में हो सकेगी। इससे जहां भीड़ को नियंत्रित किया जा सकेगा, वहीं रजिस्ट्री कराने में लोगों को काफी सहूलियत होगी। वर्तमान व्यवस्था के अनुसार जिले में निबंधन कार्यालय फर्स्ट, सेकेंड, थर्ड और फोर्थ का क्षेत्र बंटा हुआ है।

जिले के अलग-अलग क्षेत्रों को अलग-अलग निबंधन कार्यालय से जोड़ा गया है। ऐसे में अभी जो बैनामें होते हैं वो क्षेत्र के हिसाब से ही होते हैं। एआईजी स्टांप सुरेश कुमार तिवारी ने बताया कि नई व्यवस्था लागू कर दी गई है। एक अगस्त से लोग प्री बुकिंग के जरिए इस नई व्यवस्था का लाभ ले सकेेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

बनाई जाएगी स्लॉट की व्यवस्था

लोगों की सहूलियत के लिए निबंधन कार्यालय में बैनामा के लिए स्लॉट की व्यवस्था की जाएगी। यहां औसतन 350 से 400 रजिस्ट्री रोजाना होती है। ऐसे में प्रति घंटे के हिसाब से चारों निबंधन कार्यालय में बैनामा कराने वालों को स्लॉट मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें