फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब गौरांग राठी बने काशी विश्वनाथ मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी, पूर्व में तैनात रहे विशाल सिंह का कार्यकाल रहा विवादित 

Thu, 25 Jun 2020 01:00 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
वाराणसी के नगर आयुक्त गौरांग राठी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी पद की जिम्मेदारी शासन ने नगर आयुक्त गौरांग राठी को दी है। अब तक इस पद पर तैनात विशाल सिंह का तीन साल का कार्यकाल 24 जून को पूरा होने के बाद शासन ने ये निर्णय किया। बुधवार देर रात शासन की ओर से आदेश जारी होने के बाद तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

विज्ञापन


क्योंकि विशाल सिंह का कार्यकाल विवादों से भी भरा रहा है और वह समय-समय पर अपनी कार्यशैली को लेकर चर्चाओं में भी बने रहे। बताया जा रहा है कि शासन की ओर से आदेश जारी होने के बाद नगर आयुक्त बहुत जल्द ही मुख्य कार्यपालक अधिकारी का कार्यभार भी ग्रहण करेंगे।

विनय कुमार और गिरीश द्विवेदी नए डिप्टी कलेक्टर

वाराणसी जिले में बुधवार को नए डिप्टी कलेक्टर के पद पर विनय कुमार सिंह और गिरीश कुमार द्विवेदी की तैनाती की गई। देर रात जारी स्थानांतरण आदेश के मुताबिक रायबरेली में डिप्टी कलेक्टर पद पर तैनात विनय कुमार सिंह द्वितीय और आंबेडकरनगर में डिप्टी कलेक्टर गिरीश कुमार द्विवेदी को डिप्टी कलेक्टर वाराणसी के पद पर स्थानांतरित किया गया है। इसके अलावा वाराणसी के डिप्टी कलेक्टर राम सजीवन मौर्य को इसी पद पर महाराजगंज और राकेश कुमार सिंह को डिप्टी कलेक्टर कुशीनगर के पद पर तैनात किया गया है। नियुक्ति विभाग की ओर से इसका आदेश भी जारी किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें