वाराणसी। कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए जहां शासन ने एंटीजन किट से जांच कराने का निर्णय लिया है, वही जिले में मंगलवार को पांच हजार किट आने के बाद बृहस्पतिवार से जांच शुरू होगी। इसके लिए स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। अब इस किट से रैंडम सैम्पलिंग होगी।
मरीजों के संक्त्रस्मण के साथ ही उन्हें समय से जांच रिपोर्ट मिल सके इसको लेकर शासन ने एंटीजन किट से जांच कराने का निर्णय लिया गया है। मंगलवार को किट आने के बाद बुधवार को लैब टेक्नीशियन समेत अन्य कर्मचारियों का प्रशिक्षण भी हुआ।इस बारे में पूछे जाने पर सीएमओ डॉक्टर वीबी सिंह ने बताया कि शासन से गाइडलाइन आने के बाद बृहस्पतिवार से जांच शुरू होगी। गांव में मेडिकल मोबाइल यूनिट के माध्यम से रैंडम जांच होगी।उधर बुधवार को जिले में अलग-अलग जगहों पर कुल 388 सैम्पल लिए गए। इसमे शहरी और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के 114 और एक निजी अस्पताल के 18 स्वास्थ्य कर्मियों के साथ ही लंका क्षेत्र में दवा की दुकानों से भी 22 लोगों के नमूने लिए गए। बताया कि बुधवार को अलग-अलग जगहों से 7665 लोगों की थर्मल स्क्त्रस्ीनिंग की गई और अब तक कुल 70 2964 लोगों की थर्मल स्क्त्रस्ीनिंग हो चुकी है।