दिल्ली और मुंबई एयरपोर्ट की तर्ज पर वाराणसी के बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सुरक्षित वाहन सुविधा सुविधा मिल सकेगी। एयरपोर्ट पहुंचने वाले यात्री अब कहीं से भी एप व मोबाइल के माध्यम से टैक्सी बुक कर शहर में भ्रमण कर सकेंगे। एप के अलावा विमान यात्री एयरपोर्ट पर स्थित काउंटर से भी टैक्सी बुक करा सकेंगे। जिसको लेकर एयरपोर्ट अथारिटी द्वारा पूरी तैयारी की जा चुकी है और टेंडर जारी कर दिया गया है।
वाराणसी एयरपोर्ट पर अब तक प्रीपेड टैक्सी व कार रेंटल के द्वारा ही वाहन सुविधा उपलब्ध कराई जाती थी। जिनका काउंटर मुख्य टर्मिनल भवन के आगमन क्षेत्र में स्थित है। एयरपोर्ट पर उतरने वाले यात्री इन काउंटर पर जाने के बाद टैक्सी बुक कराते हैं लेकिन अब नई सुविधा के चलते एयरपोर्ट पर पहुंचने से पहले व बाद में एप व मोबाइल के माध्यम से टैक्सी बुक करा सकेंगे।