फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी एयरपोर्ट पर भी अब एप से बुक कर सकेंगे टैक्सी

विज्ञापन
विज्ञापन
हरहुआ। दिल्ली और मुंबई एयरपोर्ट की तर्ज पर वाराणसी के एलबीएस इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सुरक्षित वाहन सुविधा सुविधा मिल सकेगी। एयरपोर्ट पहुंचने वाले यात्री अब कहीं से भी एप व मोबाइल के माध्यम से टैक्सी बुक कर शहर में भ्रमण कर सकेंगे। एप के अलावा विमान यात्री एयरपोर्ट पर स्थित काउंटर से भी टैक्सी बुक करा सकेंगे। जिसको लेकर एयरपोर्ट अथारिटी द्वारा पूरी तैयारी की जा चुकी है और टेंडर जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन

वाराणसी एयरपोर्ट पर अब तक प्रीपेड टैक्सी व कार रेंटल के द्वारा ही वाहन सुविधा उपलब्ध कराई जाती थी। जिनका काउंटर मुख्य टर्मिनल भवन के आगमन क्षेत्र में स्थित है। एयरपोर्ट पर उतरने वाले यात्री इन काउंटर पर जाने के बाद टैक्सी बुक कराते हैं लेकिन अब नई सुविधा के चलते एयरपोर्ट पर पहुंचने से पहले व बाद में एप व मोबाइल के माध्यम से टैक्सी बुक करा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें