फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी अस्पतालों में अब 18 पेज का भर्ती फार्म, यह होगा फायदा

Thu, 23 Feb 2017 06:50 PM IST
रबीश श्रीवास्तव,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
अस्पताल में ऐसा मिलेगा फार्म - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सरकारी अस्पतालों में बेहतर इलाज के लिए स्वास्थ्य महकमे ने अहम पहल की है। मरीजों को अब 18 पन्ने का भर्ती फार्म दिया जाएगा। यह फार्म मरीजों के लिए ‘पेशेंट फाइल’ के रूप में उपयोगी होगा।
विज्ञापन


बीमारी, जांच, दवा-इलाज सहित सभी जानकारियां इस फार्म पर मरीज के भर्ती होने से डिस्चार्ज होने तक लगातार अपडेट की जाएंगी। यह फार्म मरीजों के लिए तो उपयोगी होगा ही, चिकित्सक मरीज की बीमारी और इलाज का पूरा ब्योरा एक ही बार में देख सकेंगे।

फार्म पर चिकित्सक और नर्स के मरीज को अटेंड करने की टाइमिंग, परामर्श और इलाज का रुटीन विवरण भी दर्ज किया जाएगा। 
 कबीरचौरा स्थित मंडलीय अस्पताल से इसकी शुरुआत की जा चुकी है।

सर्जिकल मरीजों को पीला तो जनरल मरीजों के लिए सफेद रंग का यह फार्म दिया जा रहा है। पहले भर्ती के समय एक पेज का फार्म होता था और हर दिन के इलाज के बाद जांच और डिस्चार्ज फार्म अलग से लगाया जाता है, इससे कागजातों के गायब होने की समस्या बनी रहती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यही नहीं, नई व्यवस्था से सहमति पत्र, रेफर, डिस्चार्ज की स्थितियों में किसी दूसरे पेपर की जरूरत भी नहीं होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें