फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Development Project: सारनाथ में पिछले 10 माह से विकास के नाम पर एक ईंट भी नहीं रखी गई, टांग दिया काम शुरू होने का पोस्टर

Wed, 25 May 2022 11:17 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

भगवान बुद्ध की प्रथम धर्म उपदेश स्थली सारनाथ में विश्वस्तरीय पर्यटन सुविधाओं का विकास किया जाना है। इसके लिए विश्व बैंक  ने 72 करोड़, 63 लाख रुपये की स्वीकृति भी दे दी है।एनओसी के इंतजार में अब तक काम शुरू नहीं हो सका है। 
विज्ञापन
सारनाथ में कार्यदायी संस्था की ओर से टांगा गया पोस्टर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी प्रो-पुअर टूरिज्म डेवलपमेंट प्रोजेक्ट  पिछले 10 माह बाद एक कदम आगे नहीं बढ़ सका है। पर्यटन स्थल का विकास पिछले 10 माह से एनओसी के इंतजार में अटका हुआ है और कार्यदायी संस्था ने बगैर एनओसी के 4 अगस्त से काम शुरू होने का पोस्टर टांग दिया है।

विज्ञापन


भगवान बुद्ध की प्रथम धर्म उपदेश स्थली सारनाथ में विश्वस्तरीय पर्यटन सुविधाओं का विकास किया जाना है। इसके लिए विश्व बैंक  ने 72 करोड़, 63 लाख रुपये की स्वीकृति भी दे दी है। वीडीए ने उत्तर प्रदेश प्रो-पुअर टूरिज्म डेवलपमेंट प्रोजेक्ट के विकास कार्य का जिम्मा कार्यदायी संस्था केके डेवलपर बिल्डर को सौंपी है।

एएसआई को छोड़कर ज्यादातर विभागों से मिली एनओसी

सारनाथ क्षेत्र का चौमुखी विकास करने का काम 10 माह पहले शुरू किया गया लेकिन एनओसी ने रास्ता रोक दिया। पिछले 10 माह में सारनाथ क्षेत्र में पोस्टर टांगने के सिवाय एक ईंट भी रखने का काम नहीं किया गया है। कार्य योजना के बोर्ड में विकास कार्य को 21 अगस्त 2021 से शुरू करना दर्शाया गया है।

विज्ञापन

विभाग के मुताबिक इसकी कार्य अवधि 18 महीने थी। लेकिन गत 10 माह में क्षेत्र में कोई काम नहीं हुआ है। सवाल है कि क्या अगले आठ महीने में विकास का चटक रंग सारनाथ पर चढ़ सकेगा। कार्यदायी संस्था केके डेवलपर बिल्डर के एमडी केके मोदी ने कहा कि प्रो-पुअर योजना के तहत विकास कार्य शुरू करने के लिए एनओसी का इंतजार किया जा रहा है।

एनओसी मिलते ही काम शुरू करा दिया जाएगा। वीडीए वीसी इशा दुहन ने कहा कि विश्व बैंक के मदद से विकास कार्य कराया जाना है। एएसआई को छोड़कर ज्यादातर विभागों से एनओसी मिल गई है। एनओसी लेने का प्रयास किया जा रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें