फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: इसरो के पूर्व चेयरमैन ने आईआईटी बीएचयू में छात्रों से की मुलाकात, बोले- भारत को आत्मनिर्भर बनाने की जिम्मेदारी युवाओं पर

Wed, 25 May 2022 10:59 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

इसरो के पूर्व चेयरमैन ने दो दिवसीय काशी दौरे के दौरान बीएचयू विश्वनाथ मंदिर, काशी विश्वनाथ मंदिर, संकट मोचन मंदिर समेत कुल 15 मंदिरों के दर्शन किए। आईआईटी बीएचयू पहुंचकर शोध छात्रों, शिक्षकों से भी मुलाकात की। 
विज्ञापन
इसरो के पूर्व चेयरमैन ने आईआईटी बीएचयू में छात्रों से की मुलाकात - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इसरो के पूर्व चेयरमैन डॉ. के सिवन ने मंगलवार सुबह बीएचयू परिसर पहुंचकर वहां विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन कर बाबा का आशीर्वाद लिया। इसके साथ ही आईआईटी बीएचयू पहुंचकर शोध छात्रों, शिक्षकों से भी मुलाकात की। उधर इसरो के पूर्व चेयरमैन को अपने बीच पाकर शोध छात्र भी बहुत खुश हुए।

विज्ञापन


इस दौरान सिवन ने कहा कि युवाओं के हाथों में ही देश को आत्मनिर्भर बनाने की जिम्मेदारी है। इसके लिए उन्हें सदैव तैयार रहने की जरूरत है। उन्होंने युवाओं को तकनीकी विकास के साथ ही समाज के लिए उपयोगी शोध करते रहने का आह्वान किया। 

इसरो के पूर्व चेयरमैन ने दो दिवसीय काशी दौरे के दौरान बीएचयू विश्वनाथ मंदिर, काशी विश्वनाथ मंदिर, संकट मोचन मंदिर समेत कुल 15 मंदिरों के दर्शन किए। बीएचयू विश्वनाथ मंदिर में सुबह जिस समय वह दर्शन-पूजन कर बाहर निकले तो वहां मौजूद छात्रों ने उन्हें पहचान लिया। इसके बाद उनसे बातचीत करने के साथ ही उनके साथ सेल्फी भी ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

वाराणसी में इसरो के पूर्व चेयरमैन डॉ. के सिवन - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद सिवन ने आईआईटी बीएचयू पहुंचकर निदेशक प्रो. प्रमोद कुमार जैन से भी मुलाकात की। निदेशक ने बताया कि के सिवन ने आईआईटी में चल रहे शोध कार्यों की सराहना के साथ ही रीजनल स्पेस सेंटर के तहत चलने वाले प्रोजेक्टस पर भी हर संभव मदद की बात कही।

इस दौरान निदेशक ने डॉ. सिवन को स्मृति चिन्ह और आईआईटी की ओर से अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित भी किया। इसके बाद उन्होंने आईआईटी बीएचयू गेस्ट हाउस पहुंचकर छात्रों से बातचीत की। छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए वह बंगलूरू के लिए निकल पड़े। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें