फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GI Product: वाराणसी में 16 से 21 अक्तूबर तक उत्तर भारत जीआई महोत्सव, कई प्रदेश के उत्पादों की प्रदर्शनी

Sun, 09 Oct 2022 08:28 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी के दीनदयाल हस्तकला संकुल में 16 से 21 अक्तूबर तक  जीआई महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। तकनीकी शिक्षा से जुड़े छात्र-छात्राओं को इस आयोजन से जोड़ा जाएगा। 
विज्ञापन
वाराणसी में एक कार्यक्रम को संबोधित करते जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दीपावली से पहले वाराणसी के दीनदयाल हस्तकला संकुल में 16 अक्तूबर से छह दिवसीय उत्तर भारत जीआई महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इसमें उत्तर भारत के कई प्रदेश अपने ज्योग्राफिकल इंडिकेटर  (जीआई) उत्पादों की प्रदर्शनी लगाएंगे। इसके साथ ही सेमिनार आदि का कार्यक्रम होगा।

विज्ञापन


शंघाई सहयोग (एससीओ)  की राजधानी बनने के बाद वाराणसी में विभिन्न आयोजन किए जाने हैं। अक्तूबर महीने में उत्तर भारत के जीआई उत्पादों की प्रदर्शनी लगाने के साथ ही तकनीकी शिक्षा से जुड़े छात्र-छात्राओं को इस आयोजन से जोड़ा जाएगा। प्रशासन बकायदा हस्तकला संकुल रूट पर ई बसों का संचालन कराने की भी तैयारी में है।

जिलाधिकारी ने तकनीकी संस्थानों को दिए निर्देश

हालांकि अक्तूबर महीने में एससीओ के प्रतिनिधिमंडल के आगमन की तिथि नहीं आई है। मगर माना जा रहा है कि इस आयोजन में कुछ देशों का प्रतिनिधिमंडल शामिल हो सकता है। इस आयोजन के लिए जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने जिला विद्यालय निरीक्षक के अलावा तकनीकी शिक्षा से जुडे़ इंस्टीट्यूट के निदेशक व प्रधानाचार्यों को पत्र लिखकर निर्देश दिया है कि 16 से 21 अक्तूबर तक अपने-अपने छात्रों को इस महोत्सव में भ्रमण कराएं।

विज्ञापन

प्रमुख शिक्षण संस्थानों से शेड्यूल होंगी बसें

जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने वाराणसी सिटी ट्रांसपोर्ट के प्रबंध निदेशक, आरटीओ और रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक को पत्र लिखकर बीएचयू, बीएलडब्ल्यू सहित अन्य प्रमुख संस्थानों से ई बसें, रोडवेज और सिटी बसों को बड़ालालपुर स्थित हस्तकला संकुल तक संचालित कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें