फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी में नवरात्र के बाद ‘त्योहारों का महोत्सव’: नृत्य, संगीत और तंबोला से सजी शाम में महिलाओं की मस्ती

Sun, 09 Oct 2022 04:04 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी शहर के विभिन्न महिला क्लबों ने शनिवार को ‘त्योहारों का महोत्सव’ कार्यक्रम में बॉलीवुड गीतों की धुनों पर डांडिया के साथ अपने कदम थिरकाए। वहीं, रोचक खेलों में सखियों संग जमकर मस्ती की
विज्ञापन
काशी दर्पण की ओर से डांडिया विथ दीपावली धमाका - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी शहर के विभिन्न महिला क्लबों ने शनिवार को ‘त्योहारों का महोत्सव’ कार्यक्रम में बॉलीवुड गीतों की धुनों पर डांडिया के साथ अपने कदम थिरकाए। वहीं, रोचक खेलों में सखियों संग जमकर मस्ती की। काशी दर्पण की ओर से छावनी स्थित होटल में डांडिया विथ दीपावली धमाका में गुजराती और राजस्थानी परिधानों में सजी-धजी सखियों ने डांडिया खेलकर काशी में गुजरात की छटा बिखेरी। सखियों ने तंबोला में एक से बढ़कर एक उपहार जीते। मीनाक्षी अग्रवाल, शिखा अग्रवाल, शालिनी अग्रवाल, निधि, संगीता और ज्योति मौजूद रहीं।  

विज्ञापन

ऊर्जा लेडिज विंग की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला
ऊर्जा लेडिज विंग की ओर से सिगरा स्थित होटल में महिलाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दीं। शुरुआत वृदी पंजवानी की गणेश वंदना से हुई। योग समूह ने शिव तांडव की प्रस्तुति से मन मोह लिया। सिंधी समाज की महिलाओं ने बॉलीवुड गीतों पर समूह नृत्य किया। दीपावली बंपर ड्रा में सखियों ने ढेर सारे उपहार जीते। इस अवसर पर सीमा छाबड़ा, नीलम वासवानी, निधि लालवानी, प्रिया तोलानी, कीर्ति बिजलानी, वर्षा बडानी मौजूद रहीं। 

संस्कार ब्राह्मण महिला संगठन की ओर से डांडिया रास - फोटो : अमर उजाला
संस्कार ब्राह्मण महिला संगठन की ओर से भेलूपुर स्थित होटल में डांडिया रास का आयोजन किया गया। बॉलीवुड गीतों से सजे कार्यक्रम में सखियों ने एक दूसरे के साथ गरबा किया। साथ ही डांडिया रास में ढेर सारे उपहार जीते। इस अवसर पर डॉ. भारती मिश्रा, नमिता तिवारी, सुचित्रा, नीलम मिश्रा, सुषमा शर्मा, रमा, ममता रहीं। 
विज्ञापन

अग्रसेन समाज महिला प्रकोष्ठ की ओर से डांडिया रास - फोटो : अमर उजाला
अग्रसेन समाज महिला प्रकोष्ठ की ओर से रविंद्रपुर स्थित होटल में डांडिया रास में रंगोली, करवा चौथ, चलनी सजाओ प्रतियोगिता हुई। इस अवसर पर अर्चना अग्रवाल, संगीता अग्रवाल, अंजलि अग्रवाल, मिथिलेश सिंघल मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें