फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: बेस्ट डिफेंडर ऑफ टूर्नामेंट बने पूर्वोत्तर रेलवे के अतुलदीप

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के वाणिज्य विभाग में कार्यरत अतुलदीप को अखिल भारतीय लाल बहादुर शास्त्री हॉकी चैंपियनशिप में बेस्ट डिफेंडर ऑफ टूर्नामेंट चुना गया है। अतुलदीप ने इस टूर्नामेंट में टीम को चैंपियन बनाने में मुख्य भूमिका निभाई।
विज्ञापन

यह प्रतियोगिता एक से आठ नवंबर तक नई दिल्ली के शिवाजी स्टेडियम में हुई। 35वें लाल बहादुर शास्त्री हॉकी टूर्नामेंट का फाइनल भारतीय रेलवे और भारतीय वायु सेना की टीम के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले के बाद चैंपियनशिप का खिताब रेलवे की टीम ने जीता। इस प्रतियोगिता में वायु सेना हॉकी टीम सहित कुल 12 टीमों के 216 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। खिलाड़ी के प्रदर्शन पर मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन ने कहा कि अतुलदीप नौ साल से भारतीय रेलवे और यूपी की हाॅकी टीम में पूर्वोत्तर रेलवे का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। उनके प्रदर्शन पर मंडल क्रीड़ा अधिकारी बालेंद्र पाल, अजय सिंह, भारतेंदु पांडेय, सतीश नारायण ने खुशी जाहिर की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें