फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलने को मैदान नहीं, खेल सामग्री के लिए अनुदान जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
पढ़ाई के साथ खेलकूद में छात्रों को आगे रखने के लिए समग्र शिक्षा की वार्षिक कार्ययोजना बनाए जाने के बाद भारत सरकार ने स्पोर्ट्स अनुदान के रूप में विभाग को 74 लाख रुपये दिए हैं। 30 नवंबर तक विभाग को सभी स्कूलों में खेल सामग्री खरीद का कार्य पूरा करना है। लेकिन हैरत की बात यह है कि जिले के कई स्कूलों में तो खेल का मैदान ही नहीं है। जिले के 791 प्राइमरी स्कूलों के लिए प्रति विद्यालय 5000 रुपये की धनराशि जारी की गई है, वहीं 352 उच्च प्राथमिक व कंपोजिट विद्यालय के लिए इससे दोगुनी यानी प्रति विद्यालय 10 हजार रुपये जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

इन स्कूलों में नहीं है खेल मैदान
प्राथमिक विद्यालय घौसाबाद प्रथम, प्राथमिक कन्या विद्यालय चौकाघाट द्वितीय, कंपोजिट विद्यालय पिसनहरिया, प्राथमिक विद्यालय शेख सलीम फाटक, प्राथमिक विद्यालय मंडुवाडीह, प्राथमिक विद्यालय बनपुरवां आदि।
एक नजर में
प्राइमरी स्कूल 791
प्रति विद्यालय अनुदान 5000 रुपये
अनुदान की कुल धनराशि 39.55 लाख रुपये
जूनियर विद्यालय 352
जूनियर व कंपोजिट प्रति विद्यालय अनुदान 10000
अनुदान की कुल धनराशि 35 लाख रुपये
जिले के सभी स्कूलों में खेल सामग्री के चयन व खरीदारी के लिए चयन समिति गठित की जाएगी। जिसकी निगरानी में विद्यालय में खेल मैदान की उपलब्धता के आधार पर ही विद्यालयों को खेलों के उपकरण प्रदान किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- राकेश सिंह, बीएसए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें