फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: एक तो गर्मी की मार, ऊपर से वाराणसी मंडलीय अस्पताल का ये है हाल, जले- झुलसे लोगों के लिए आफत ही आफत!

Fri, 19 May 2023 10:14 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

जिला अस्पताल सहित अन्य जगहों से भी जले, झुलसे लोग आते हैं। मरीजों के लिए यहां हर बेड पर एसी लगवाई गई है। इसके अलावा केंद्रीयकृत सिस्टम भी है। लेकिन कुछ दिनों से केंद्रीयकृत एसी सिस्टम ठीक से नहीं चल रहा है।
विज्ञापन
मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा में 14 बेड का बर्न वार्ड बनाया गया है। लेकिन यहां कोई प्लास्टिक सर्जन नहीं है। ऐसे में समय-समय पर दूसरे चिकित्सकों की तैनाती रहती है, जो कि वार्ड में पहुंचकर मरीजों की निगरानी करते हैं।

यह भी पढ़ें- Bhadohi Encounter: पुलिस मुठभेड़ में बदमाश गिरफ्तार, पैर में लगी गोली, तीन दर्जन से अधिक मामले हैं दर्ज

विज्ञापन

यहां जिला अस्पताल सहित अन्य जगहों से भी जले, झुलसे लोग आते हैं। मरीजों के लिए यहां हर बेड पर एसी लगवाई गई है। इसके अलावा केंद्रीयकृत सिस्टम भी है। लेकिन कुछ दिनों से केंद्रीयकृत एसी सिस्टम ठीक से नहीं चल रहा है। इससे यहां भर्ती चार मरीजों को परेशानी भी हो रही है।

 

बर्न वार्ड में केंद्रीयकृत एसी सिस्टम में कुछ तकनीकी खराबी है। उसे बनवाया गया था, फिर से उसमें खराबी आ गई है। उसे जल्द ही सही करा लिया जाएगा। प्लास्टिक सर्जन की कमी की वजह से मरीजों के हित में अन्य चिकित्सक भी मरीजों की सेवा में लगे हैं।-डा.एसपी सिंह, प्रमुख अधीक्षक, मंडलीय अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें