फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदूषण की अनापत्ति नहीं, पुलिस को बताया नहीं और खोल दी मंडी

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। पुरातात्विक धरोहरों को सहेजने वाले वाराणसी के रामनगर में कोयला मंडी का खुलेआम संचालन किया जा रहा है। सबसे अहम बात यह है कि एसडीएम सदर ने अपने ही आदेश को पलट दिया है और बिना किसी की सूचना दिए ही सील खोलने का आदेश जारी कर दिया है। ऐसे में कोयला मंडी बिना प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की अनापत्ति के शुरू करा दी गई है। उधर, पुलिस आयुक्त ने इस मामले में जांच का आदेश जारी किया है। रामनगर पुलिस ने मंडी संचालकों से कागजात की भी मांग की है, मगर मंगलवार शाम तक किसी तरह के कागजात प्रस्तुत नहीं किए जा सके थे।
विज्ञापन

दरअसल, रामनगर में घनी आबादी के बीच कोयला मंडी का संचालन शुरू किया गया था। इसमें स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद चार अक्तूबर 2021 को एसडीएम ने मंडी परिसर को ही सील करने का आदेश जारी कर दिया। इसके बाद दिसंबर 2021 में एसडीएम सदर ने ही इस मंडी परिसर के सील खोलने का आदेश जारी कर दिया। सबसे अहम बात यह है कि एसडीएम की ओर से जारी आदेश की प्रति किसी भी अधिकारी को नहीं दी गई है। ऐसे में मंडी संचालक अब पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों को सही तरीके से जवाब नहीं दे रहा है। अमर उजाला में 31 जनवरी 2022 को पेज तीन पर नियमों की अनदेखी कर फिर खुली कोयला मंडी शीर्षक से खबर प्रकाशित होने के बाद प्रशासन हरकत में आया। इसमें पूछताछ पर मंडी संचालन की ओर से एसडीएम के आदेश प्रति पुलिस को सौंपी गई है। यहां बता दें कि घनी आबादी के बीच फिर से संचालित कोयला मंडी के लिए ना तो प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की अनुमति ली गई और ना ही प्रशासन के अलग अलग संबधित विभागों की अनापत्ति प्राप्त की गई है।
---------
नो एंट्री में बढ़ी ट्रकों की आवाजाही
कोयला मंडी के संचालन शुरू होने के बाद रामनगर के नो एंट्री जोन में ट्रकों की आवाजाही बढ़ गई है। पीएसी परिसर के ठीक सामने चल रही मंडी से कोयले के कण लगातार हवा में उड़ रहे हैं। साथ ही ट्रकों की आवाजाही से धूल आदि उड़ने के साथ ही दुर्घटना का खतरा बढ़ा हुआ है।
विज्ञापन

-----
रामनगर के थाना प्रभारी ने एसडीएम के आदेश की जानकारी दी है। हम पूरे मामले की जांच करा रहे हैं। प्रशासन के संबधित विभागों से जानकारी मांगी जा रही है कि किस आधार पर कोयला मंडी संचालित हो रही है। रिपोर्ट के बाद ही वस्तुस्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन

ए सतीश गणेश, पुलिस आयुक्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें