फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में रविवार से बिना हेलमेट वालों को नहीं मिलेगा पेट्रोल

Tue, 23 May 2017 09:33 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
पुलिस लाइन में एसएसपी ने पेट्रोल पंप संचालकों के साथ की बैठक - फोटो : facebook
विज्ञापन
देश के अन्य शहरों की तरह वाराणसी के पेट्रोल पंपों पर रविवार से बगैर हेलमेट वाले दो पहिया वाहन सवारों को पेट्रोल नहीं मिलेगा। 
विज्ञापन


पुलिस लाइन सभागार में मंगलवार को एसएसपी नितिन तिवारी और जिले के पेट्रोल पंप संचालकों  की बैठक में यह निर्णय लिया गया। एसएसपी ने पेट्रोल पंप संचालकों को इस निर्णय का कड़ाई से अनुपालन कराने को कहा है।

एसएसपी ने कहा कि जो लोग बगैर हेलमेट पहने पेट्रोल पंप पर पहुंचेंगे उन्हें वहां लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से चिह्नित कर उनके वाहन का चालान किया जाएगा। चार दिन का समय है जिले के सभी दो पहिया वाहन चालक हेलमेट जरूर खरीद लें।
विज्ञापन


बता दें कि जिले में सड़क हादसे में मरने वालों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। खासतौर से ऐसे वाहन सवार ज्यादा शिकार हुए हैं जिन्होंने हेलमेट नहीं पहन रखा था।
विज्ञापन

बैठक के दौरान एसएसपी ने पेट्रोल पंप संचालकोें को कहा कि जिस किसी को बैंक में पैसा जमा करते जाते समय फोर्स की जरूरत महसूस हो वे बेहिचक अपने इलाकाई थानेदार से संपर्क करें।

यह थानेदार की जिम्मेदारी होगी कि वे अपने क्षेत्र के पेट्रोल पंप संचालकों की सुरक्षा व्यवस्था संबंधी मांग पर गंभीरता से ध्यान दें।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें