फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Driving Licence: '4500 रुपये लगेगा, डीएल घर पहुंच जाएगा', आरटीओ कार्यालय के बाहर लाइसेंस की बोली लगा रहे दलाल

Sun, 10 May 2026 06:31 AM IST
Pragati Chand राघवेंद्र पांडेय, संवाद न्यूज एजेंसी, वाराणसी।

सार

Varanasi News: वाराणसी जिले में आरटीओं कार्यालयों के बाहर खुलेआम ड्राइविंग लाइसेंस की बोली दलाल लगा रहे हैं। बिना ड्राइविंग टेस्ट डीएल बनवाने का ऑफर दे रहे हैं। इसका रेट 4000 से 4500 रुपये तक फिक्स है। 
विज्ञापन
ड्राइविंग लाइसेंस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिना ड्राइविंग टेस्ट दिए बाइक और कार का ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने का खेल शहर के आरटीओ कार्यालयों के बाहर खुलेआम चल रहा है। करौंदी आरटीओ कार्यालय के बाहर साइबर कैफे और एजेंट के माध्यम से 4000 से 4500 रुपये लेकर लाइसेंस बनवाने का दावा किया जा रहा है। संवाददाता द्वारा की गई पड़ताल में सामने आया कि आरटीओ कार्यालयों के बाहर दलालों का सक्रिय नेटवर्क काम कर रहा है। तय रकम लेने के बाद बिना टेस्ट के लाइसेंस बनवाने और लर्निंग लाइसेंस तत्काल उपलब्ध कराने तक का दावा किया जा रहा है।

विज्ञापन


करौंदी आरटीओ कार्यालय के बाहर गेट के पास स्थित एक साइबर कैफे संचालक अमन ने बताया कि 4500 रुपये देने पर ड्राइविंग लाइसेंस सीधे घर पहुंच जाएगा। इसके लिए आवेदक को केवल एक बार आरटीओ कार्यालय आना होगा। उसने यह भी दावा किया कि लर्निंग लाइसेंस हाथों-हाथ उपलब्ध करा दिया जाएगा। 

वहीं, कुछ दूरी पर स्थित दूसरे साइबर संचालक ने 500 रुपये में लर्निंग लाइसेंस बनवाने की बात कही, हालांकि उसने परीक्षा स्वयं देने की बात स्वीकार की। इसी तरह चौकाघाट स्थित सांस्कृतिक संकुल आरटीओ कार्यालय के बाहर सक्रिय एक दलाल ने फोन पर बातचीत में 4000 रुपये में दोपहिया और चारपहिया वाहन का लाइसेंस बनवाने का दावा किया। उसने आधार कार्ड की फोटोकॉपी लेकर कार्यालय आने को कहा।

विज्ञापन

सीधे आवेदन करने वालों को लगवाए जाते हैं चक्कर

लोगों का आरोप है कि यदि कोई व्यक्ति ऑनलाइन आवेदन कर निर्धारित प्रक्रिया से ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने की कोशिश करता है, तो उसे महीनों तक कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ते हैं। खोजवा निवासी विजय प्रजापति ने बताया कि उन्होंने ऑनलाइन आवेदन किया था और लर्निंग लाइसेंस बन गया, लेकिन फाइल आगे नहीं बढ़ाई गई। वहीं, छित्तूपुर निवासी शनि विश्वकर्मा ने बताया कि सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बावजूद अब तक उनका ड्राइविंग लाइसेंस जारी नहीं हुआ।

इसे भी पढ़ें; Chandauli News: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ऑटो लिफ्टर गैंग का भंडाफोड़, चोरी की पांच बाइक के साथ तीन गिरफ्तार

केस-1 : करौंदी आरटीओ कार्यालय
  • रिपोर्टर : नया डीएल बनवाना है।
  • दलाल : केवल फॉर्म भरना है या डीएल बनवाना है।
  • रिपोर्टर : डीएल बनवाना है।
  • दलाल : 4500 रुपये लगेगा, डीएल घर पहुंच जाएगा। लर्निंग तुरंत दे देंगे।
  • रिपोर्टर : बिना परीक्षा दिए डीएल बन जाएगा?
  • दलाल : हां, एक महीने बाद आना होगा।

केस-2 : चौकाघाट सांस्कृतिक संकुल
  • रिपोर्टर : बाइक और कार दोनों का डीएल बनवाना है।
  • दलाल : 4000 रुपये लगेंगे।
  • रिपोर्टर : क्या प्रक्रिया रहेगी?
  • दलाल : आधार कार्ड लेकर आ जाइए, बाकी बात वहीं होगी।

केस-3 : साइबर कैफे संचालक
  • रिपोर्टर : लर्निंग लाइसेंस कब मिलेगा?
  • दुकानदार : 500 रुपये में बन जाएगा, लेकिन परीक्षा खुद देनी होगी।
  • रिपोर्टर : परीक्षा भी आप करा देंगे?
  • दुकानदार : नहीं, उसके लिए अंदर कई दलाल घूमते हैं, किसी से बात कर लीजिए।
विज्ञापन

बाबू ने कहा 29 दिन बाद मिलेगा लर्निंग लाइसेंस

करौंदी आरटीओ कार्यालय में बने लर्निंग लाइसेंस परीक्षा कक्ष में बैठे बाबू से पूछा गया कि नया डीएल बनवाने के लिए क्या करना होगा। इस पर उन्होंने बताया कि पहले ऑनलाइन आवेदन करिए, 29 दिन के बाद लर्निंग लाइसेंस बन जाएगा फिर परमानेंट लाइसेंस के लिए अप्लाई करना होगा। वहीं आरटीओ के आसपास मौजूद दलालों का दावा है पैसा देने पर तुरंत लर्निंग (लर्नर लाइसेंस) दे देंगे। लर्नर लाइसेंस एक अस्थायी दस्तावेज है जो सड़कों पर गाड़ी चलाना सीखने की अनुमति देता है।
 
क्या बोले अधिकारी
तय फीस से अधिक शुल्क नहीं लिया जाता है। यदि कोई ऐसा कर रहा है तो शिकायत के आधार पर जांच कराई जाएगी। -मनोज प्रसाद वर्मा, एआरटीओ (प्रशासन)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें