फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PGT Exam: क्रोनोलॉजी और व्याकरण के सवालों ने उलझाया, पिछली बार की तुलना में आसान रहा पेपर

Sun, 10 May 2026 04:39 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: उत्तर प्रदेश शिक्षा चयन आयोग की ओर से आयोजित परीक्षा में पहली पाली में 42.43 और दूसरी पाली में 61.26 फीसदी ने परीक्षा छोड़ी दी।  दोनों पालियों में शामिल 24248 अभ्यर्थी होने थे। 
विज्ञापन
परीक्षा देकर निकलते अभ्यर्थी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश शिक्षा चयन आयोग की ओर से 4 साल बाद प्रवक्ता पद के लिए भर्ती परीक्षा कराई जा रही है। शनिवार को पहले दिन दो पालियों में 9876 परीक्षार्थियों ने ही परीक्षा दी। 10012 ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षार्थियों ने बताया कि क्रोनोलॉजी और व्याकरण के सवालों ने उलझा दिया। हालांकि, पिछली बार की तुलना में इस बार का पेपर काफी आसान रहा। दोनों पालियों में कुल 24248 अभ्यर्थी शामिल होने थे।

विज्ञापन


शनिवार को पहली पाली में 13147 में ये 5576 ने परीक्षा दी। 3211 ने छोड़ दी। दूसरी पाली में 11101 में से 4300 अभ्यर्थी ही परीक्षा में शामिल हो सके। 6801 ने परीक्षा छोड़ दी। इस तरह पहली पाली में 42.43 और दूसरी पाली में 61.26 फीसदी परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ी दी। एडीएम सिटी आलोक वर्मा ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ परीक्षा कराई गई। सभी परीक्षार्थियों को सघन जांच के बाद ही केंद्र में प्रवेश करने दिया गया। दो पालियों में हुई परीक्षा में औसत 49 फीसदी अभ्यर्थी ही परीक्षा में शामिल हुए। 51 फीसदी ने परीक्षा छोड़ दी।

भरतीय शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज से लौटा दिए गए 8 अभ्यर्थी
प्रवक्ता परीक्षा में शामिल होने वाराणसी के इंग्लिशिया लाइन स्थित भारतीय शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज पहुंचे। 8 परीक्षार्थियों को बिना परीक्षा दिए ही वापस लौटना पड़ा। जौनपुर से परीक्षा देने आई जानकी यादव ने बताया कि परीक्षा शुरू होने से 20 मिनट पहले वह केंद्र पर पहुंची थीं। उस समय वहां 7 अन्य अभ्यर्थी भी मौजूद थे जो प्रवेश देने के लिए पुलिसकर्मियों से जद्दोजहद कर रहे थे। जानकी ने बताया कि कई प्रयास के बाद भी कुछ पुलिसकर्मियों ने इन परीक्षार्थियों को प्रवेश नहीं दिया।
विज्ञापन

आज 35 केंद्रों पर परीक्षा देंगे 27804 अभ्यर्थी
आयोग की ओर से रविवार को दूसरे दिन भी दो पालियों में प्रवक्ता की परीक्षा कराई जाएगी। इसमें दोनों पालियों में कुल 27804 परीक्षार्थी शामिल होंगे। पहली पाली में 26 केंद्रों पर 11896 और दूसरी पाली में 35 केंद्रों पर 15908 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। इसके लिए तैयारियां पहले से ही कर ली गईं। परीक्षा के दृष्टिगत सभी केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल तैनात रहेगी।

बोले परीक्षार्थी
  • पेपर पिछली बार की अपेक्षा आसान था। मेरी तैयारी थी इसलिए ज्यादा दिक्कत नहीं हुई, समय से हल हो गया। - अंंजू विश्वकर्मा, प्रयागराज
  • पेपर बहुत अच्छा रहा। लगातार पढ़ाई कर रहे थे इसलिए प्रश्नों को हल करने में दिक्कत नहीं हुई। व्याकरण ने उलझाया। - सुष्मा त्रिपाठी, जौनपुर
  • रीजनिंग में क्रोनोलॉजी के प्रश्नों ने थोड़ा उलझाया। पेपर कठिन नहीं था। पढ़ाई कर रहे थे इसलिए दिक्कत नहीं हुई। - ज्योति सोनी, प्रयागराज
  • पेपर होगा या नहीं यह निश्चित नहीं था लेकिन तैयारी पहले से कर रहे थे। इसलिए कुछ कठिन नहीं लगा। - ममता पांडेय, प्रयागराज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें