फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ganga Expressway: गंगा एक्सप्रेव-वे के लिए अधिग्रहीत जमीन का मुआवजा नहीं, MLC ने विधान परिषद में उठाया मुद्दा

Thu, 06 Mar 2025 01:37 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

एमएलसी ने कहा कि वाराणसी के सदर तहसील पांडेयपुर, आयर, सरईयां समेत कई गांवों के किसानों की जमीन का अधिग्रहण गंगा एक्सप्रेस-वे के निर्माण के दौरान किया गया। किसानों को उनकी जमीन का मुआवजा नहीं दिया गया।
विज्ञापन
Expressway - फोटो : X/@PMOIndia
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एमएलसी धर्मेंद्र सिंह ने मंगलवार को विधान परिषद में गंगा एक्सप्रेस-वे के किसानों की अधिग्रहीत की हुई जमीन का मुआवजा न मिलने का मुद्दा उठाया। कहा कि विभागों के उच्चाधिकारियों की लोक सेवा में कोई रुचि नहीं है। कोविड में जान गंवाने वाले पत्रकारों को आर्थिक मदद न मिलने का मुद्दा भी उठाया।
विज्ञापन


कहा कि शासन से आर्थिक मदद जारी की गई जो अब तक लंबित है। एमएलसी ने कहा कि वाराणसी के सदर तहसील पांडेयपुर, आयर, सरईयां, सुलेमापुर, भटपुरवा कला, भटौंली कोहासी समेत कई गांवों के किसानों की जमीन का अधिग्रहण गंगा एक्सप्रेस-वे के निर्माण के दौरान किया गया। किसानों को उनकी जमीन का मुआवजा नहीं दिया गया।
विज्ञापन


संबंधित विभाग के अफसरों को कई बार लिखित और मौखिक भी बताया गया, लेकिन किसान भटक रहे हैं। किसानों में नाराजगी है। जल्द ही मुआवजा देने की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें