फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Army Agniveer Bharti 2025: अग्निवीर भर्ती के लिए इस दिन शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन, ये डॉक्यूमेंट हैं जरूरी

Thu, 06 Mar 2025 12:52 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Army Agniveer Bharti 2025 : अग्निवीर भर्ती के लिए तैयारी कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। आठ मार्च से 20 अप्रैल तक इसके लिए रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे। 
विज्ञापन
Army Agniveer Bharti 2025 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अग्निवीर भर्ती के लिए आठ मार्च से रजिस्ट्रेशन शुरू होगा। अंतिम तिथि 20 अप्रैल है। इसकी प्रक्रिया सेना भर्ती कार्यालय की ओर से शुरू हो गई है। वाराणसी, चंदौली, मऊ, संत रविदास नगर भदोही, आजमगढ़, बलिया, मिर्जापुर, सोनभद्र, गोरखपुर, गाजीपुर, जौनपुर और देवरिया जिला के अभ्यर्थी अग्निवीर सेना भर्ती में शामिल हो सकते हैं।

विज्ञापन


छावनी स्थित सेना भर्ती कार्यालय के निदेशक कर्नल शैलेश कुमार ने युवकों से अपील की कि त्रुटि रहित आवेदन फॉर्म भरें। किसी के झांसे में आने से बचें। सेना भर्ती कार्यालय से पूरी जानकारी प्राप्त करें। किसी तरह का कोई भ्रम न पालें।

ये दस्तावेज हैं जरूरी

  • 10वीं की मार्कशीट में अंकित अभ्यर्थी, माता, पिता का नाम और पते को ही फॉर्म भरने का आधार बनाएं।
  • मोबाइल नंबर वहीं दें, जो आधार से लिंक हो।
  • अधिकृत जानकारी के लिए ज्वाइन इंडियन आर्मी वेबसाइट देखें।
  • फॉर्म भरते समय अपना मोबाइल नंबर और ईमेल डालें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें