दिशा-निर्देश देते डीएम कौशलराज शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
नीति आयोग के दौरे को देखते हुए वाराणसी के जिलाधिकारी कौशलराज शर्मा ने रविवार को सेवापुरी विकास खंड मुख्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान साफ-सफाई को लेकर एडीओ पंचायत और एडीओ समाज कल्याण पर नाराजगी व्यक्त करते हुए खंड विकास अधिकारी को सामुदायिक शौचालय की सफाई कराने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने ब्लॉक कार्यालय व भवन देखने के बाद सभागार के सुंदरीकरण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान सभागार में राउंड टेबल पीछे लगाने पर नाराजगी जताते हुए कहा कि नीति आयोग के दौरे के बाद राउंड टेबल को सही तरीके से लगाई जाए।
उन्होंने खंड विकास अधिकारी कार्यालय के सामने लगे विकास दर्शन बोर्ड में पुराने फोटो को हटाने तथा सभी विभाग के विकास कार्यों की नई फोटो लगाने के निर्देश दिए। विकास दर्शन बोर्ड पर सेवापुरी संतृप्ति करण स्लोगन लिखने को कहा।