फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 98 लाख की साइबर ठगी में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अंतरराष्ट्रीय गिरोह के मास्टरमाइंड समेत 9 आरोपी गिरफ्तार

Fri, 13 Dec 2024 05:17 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी जिले की साइबर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। यहां 98 लाख की साइबर ठगी के मामले में पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय गिरोह के मास्टरमाइंड समेत नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में सभी आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेवी से रिटायर सब लेफ्टिनेंट को 22 दिन तक डिजिटल अरेस्ट कर 98 लाख की साइबर ठगी मामले में साइबर क्राइम थाने की पुलिस ने शुक्रवार अंतरराष्ट्रीय गिरोह के मास्टरमाइंड समेत नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 10 से अधिक मोबाइल, लैपटॉप, टैबलेट और डेबिट कार्ड, सिम कार्ड और 7,51,860 रुपये बरामद हुए हैं। ट्राई का अधिकारी बनकर आरोपियों ने रिटायर्ड सैन्यकर्मी को फंसाए रखा। नतीजा रहा कि वह एफडी तोड़वाकर और लोन लेकर पैसे भेजते रहे। गिरफ्तार आरोपियों में से तीन ने बीबीए, बीकॉम और होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई की है।
विज्ञापन




ये है मामला
गिरफ्तार आरोपियों में चंदौली, मिर्जापुर, वाराणसी, जौनपुर और सीतापुर के शामिल हैं। एडीसीपी क्राइम श्रुति श्रीवास्तव और एसीपी गौरव कुमार ने शुक्रवार को घटना का खुलासा किया। एडीसीपी क्राइम ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में गिरोह का मास्टरमाइंड सीतापुर के रामकोटी गौशालापुरवा निवासी संदीप कुमार भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह चंदौली के चकिया कोतवाली का रहने वाला अभिषेक जायसवाल, मिर्जापुर चुनार के हातीपुर का निवासी विकास सिंह पटेल, चुनार के मगरहा का निवासी कुनाल सिंह, रामगढ़ चुनार का हर्ष मिश्रा, चुनार खानपुर निवासी नितिन सिंह, चुनार के बेलबीर निवासी मो. आदिल खान और जौनपुर के जलालपुर लालपुर निवासी संजय यादव, दुर्गाकुंड कबीर नगर का रहने वाला इकबाल खान को भी पकड़ा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें