इससे नाराज विकास ने मुकदमा दर्ज कराने वाले नौ लोगों और अमिताभ ठाकुर पर 50 लाख रुपये रंगदारी मांगने का आरोप लगाते हुए अदालत में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की थी। जुलाई माह में छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, झारखंड-बिहार के निवेशकों ने मलदहिया स्थित कार्यालय में हंगामा करने के बाद कंपनी के खिलाफ चेतगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। चेतगंज थाना प्रभारी निरीक्षक परमहंस गुप्ता ने बताया कि अब तक दो करोड़ से ज्यादा की धोखाधड़ी की बात सामने आई है। मुकदमे में आरोपी अन्य की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
महमूरगंज स्थित तुलसीपुर क्षेत्र के सुकून विला नंबर-11 सौभाग्य लक्ष्मी निवासी कंपनी के सीएमडी विकास सिंह, पत्नी एमडी ऋतु सिंह पर बनारस से लेकर चंदौली तक तीन दर्जन धोखाधड़ी के मुकदमे दर्ज हैं। निवेशकों का आरोप है कि नीलगिरी कंपनी ने कम रेट में जमीन उपलब्ध देने और अधिक प्लाट बिकवाने पर गोवा, बैंकाक घुमाने का प्रलोभन धोखाधड़ी की।
भदोही के नवीपुर बीड़ा निवासी अरविंद गुप्ता का आरोप है कि कंपनी के सीएमडी-एमडी सहित अन्य कर्मचारियों ने बाबतपुर स्थित प्रोजेक्ट में जमीन दिलाने के बहाने दस लाख रुपये से अधिक रुपये लिए। छह माह बाद भी न तो रजिस्ट्री हुई और न ही रकम लौटाई गई। फोन करने पर धमकी दी जाती थी। आरोप लगाया कि लुभावने ऑफर के झांसे में आकर पूर्वांचल, बिहार, झारखंड, गुजरात और मध्य प्रदेश के सैकड़ों लोगों ने करोड़ों रुपये कंपनी में निवेश किए।